तमन्ना ने किए भगवान विष्णु के दर्शन
तमन्ना ने आज 19 अप्रैल को रविवार के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। यह प्राचीन मंदिर तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। तमन्ना ने इसकी खास झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।
तमन्ना ने शेयर की मंदिर से खास झलक
तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर से एक खास वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में तमन्ना माथे पर लाल बिंदी लगाए लाल चुनरी पहने नजर आ रही हैं, जिसके पीछे 'अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम' भजन सुनाई दे रहा है। इसके साथ ही तमन्ना ने मंदिर से एक खास तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ कई लोग नजर आ रहे हैं और पीछे मंदिर की खास झलक दिखाई दे रही है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी तमन्ना
तमन्ना भाटिया 2026 में 'रेंजर' (अजय देवगन के साथ), 'वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट', और 'रागिनी एमएमएस 3' जैसी कई आगामी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, वह 'अरनमनई 5' और एक अनटाइटल्ड तमिल फिल्म (विशाल के साथ) में भी काम कर रही हैं।