फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया की दिली ख्वाहिश, श्रीदेवी का किरदार निभाना चाहती हैं अभिनेत्री

Mon, 17 Mar 2025 07:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia: बोनी कपूर ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की मशहूर फिल्म "मॉम" के सीक्वल में उनकी जगह लेंगी। दूसरी ओर, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी श्रीदेवी का किरदार निभाने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन
क्या है तमन्ना की दिली ख्वाहिश - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से सभी के दिलों में खास जगह बना चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की एक खास दिली ख्वाहिश है। तमन्ना चाहती हैं कि वह बड़े पद्रे पर श्रीदेवी का किरदार निभाएं। दरअसल, तमन्ना को श्रीदेवी बेहद पसंद हैं और यही वजह है कि वह उनका किरदार निभाना चाहती हैं। क्या होगी तमन्ना की दिली ख्वाहिश पूरी?
विज्ञापन

 

श्रीदेवी की फिल्म को लेकर खुशी का खुलासा
तमन्ना की यह ख्वाहिश तब सामने आई है जब से बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फिल्म मॉम के सीक्वल का एलान किया है। ओटीटी प्ले के अनुसार, खुशी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी मां श्रीदेवी की बायोपिक को 100 साल बाद भी सही तरीके से नहीं कर पाएंगी। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म "मॉम" एक रिवेंज-ड्रामा थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे। बहरहाल, यह फिल्म अभी जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
 

खुशी को श्रीदेवी की फिल्म में देखना चाहते हैं बोनी
कथित तौर पर बोनी कपूर अपनी बेटी खुशी को "मॉम" के सीक्वल में देखना चाहते हैं। बोनी को लगता है कि खुशी इस किरदार के लिए बहुत अच्छी हैं। 
 

किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं खुशी
बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी कपूर की फिल्म "लवयापा" हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म "नादानियां"है। इस फिल्म में खुशी के साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने बॉलीवुड में कदम रखा।
 
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया की फिल्में
तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कथित तौर पर रेंजर नाम की फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति करेंगे। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा अजय देवगन और संजय दत्त भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:
YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रणाली राठौड़ किसे कर रही हैं डेट, सीरीयल के को-स्टार का नाम आया सामने..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें