विक्रांत मैसी-विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@pragyakapoor_
वायरल हुईं तस्वीरें
फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर ने तमन्ना, विजय वर्मा, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के साथ अपने वीकेंड गेट-टूगेदर की कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सभी एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जहां तमन्ना ने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड कोऑर्ड सेट पहना था, वहीं उनके कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता विजय वर्मा ने व्हाइट टी और ब्लू डेनिम्स चुना था। विक्रांत मैसी ने भी पेस्टल ग्रीन पैंट के साथ ग्रे स्वेटशर्ट पहनी थी। इन तस्वीरों को प्रज्ञा ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “दिसंबरिंग वीकेंडवाइब्स।”
सुवेद लोहिया ने किया तमन्ना का धन्यवाद
इस बीच, क्रिसमस सेलिब्रेशन में मौजूद ब्लॉगर सुवेद लोहिया ने गेट-टूगेदर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने क्रिसमस पार्टी के लिए तमन्ना भाटिया को धन्यवाद दिया और इंस्टाग्राम पर लिखा, ''दिल भर गया और पेट भी भर गया, सभी प्यार, गर्मजोशी और कंपनी के लिए धन्यवाद, प्रतिभाशाली और खूबसूरत ने क्रिसमस की भावना को फिर से जगा दिया। आपको ढ़ेर सारा प्यार- तमन्ना, विजय और विक्रांत। आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई, फैन बॉय मोमेंट।''
Sitaare Zameen Par: आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' की पूरी हुई शूटिंग, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा शुरू
विक्रांत मैसी-तमन्ना भाटिया-शीतल-प्रज्ञा
- फोटो : इंस्टाग्राम@pragyakapoor_