तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
13 साल की उम्र में मिला ऑफर
तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर, 1989 को मुंबई में हुआ था। तमन्ना की शुरुआती पढ़ाई मानक जी कूपर एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल जुहू में हुई। तमन्ना ने 13 साल की उम्र में अपने स्कूल के वार्षिक वार्षिक महोत्सव में हिस्सा लिया। उस दौरान उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिल गया था, जिसके बाद वह मुंबई आ गई थीं। तमन्ना एक साल तक मुंबई के पृथ्वी थिएटर का हिस्सा रहीं। तमन्ना ने अभिजीत सावंत के एल्बम सॉन्ग ‘लफ्जों में’ भी काम किया, जो साल 2005 में रिलीज हुआ था। कुछ समय तक उन्होंने मॉडलिंग और कुछ टीवी के विज्ञापनों में भी काम किया।