फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया और शनाया कपूर की रैंप वॉक का जलवा, फैंस पर चलाया हुस्न का जादू

Sun, 22 Mar 2026 02:21 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia Ramp Walk: मुंबई में इन दिनों एक चर्चित फैशन वीक चल रहा है। कई बाॅलीवुड एक्ट्रेस रैंप वॉक कर रही हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया और शनाया कपूर ने भी रैंप वॉक की। दोनों के लुक, ड्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
तमन्ना भाटिया और शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमन्ना भाटिया ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, वह इन दिनों बहुत फिट नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने डिजाइनर भूमिका शर्मा के लिए रैंप वॉक की। वहीं शनाया कपूर डिजाइनर रितिका मिराचंदानी के फैशन शो की शो स्टॉपर बनीं। दोनों एक्ट्रेस के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। 

विज्ञापन


हटकर रहा तमन्ना भाटिया का लुक 
मुंबई के नामी फैशन वीक में तमन्ना भाटिया ने डिजाइनर भूमिका शर्मा की बनाई ड्रेस पहनकर रैंप वॉक की। उन्होंने एक गाउन पैटर्न ड्रेस पहनी थी। गहरे लाल रंग की इस ड्रेस पर सिल्वर कलर से फूलों और पत्तियों के डिजाइन बने थे, इस पर बारीक कढ़ाई भी की गई थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ग्रीन कलर वाली ज्वेलरी को टीमअप किया था।
 


शनाया कपूर ने पहनी कॉकटेल स्टाइल साड़ी
इस फैशन वीक में शनाया कपूर ने भी शिरकत की है। वह डिजाइनर रितिका मिराचंदानी के लिए शो स्टॉपर बनीं। शनाया कपूर ने कॉकटेल साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर खूबसूरत कारीगरी की गई थी। शनाया कपूर ने काफी कॉन्फिडेंस से रैंप वॉक की। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: शो स्टॉपर बनीं दिशा पाटनी और मालविका मोहनन, फैशन शो की बढ़ाई रौनक; रैंप वॉक पर फिदा हुए फैंस 

तमन्ना और शनाया करियर फ्रंट पर क्या रही हैं?
तमन्ना भाटिया की जल्द ही एक फिल्म ‘वन’ रिलीज होगी। शनाया कपूर की बात करें तो पिछले दिनों वह एक फिल्म ‘तू या मैं’ नजर आईं। फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिला है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें