फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तलाश' भी शामिल हो गई 100 करोड़ के क्लब में

Sat, 15 Dec 2012 11:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
30 नवंबर को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म अब तक लगभग 132 करोड़ रूपए कमा चुकी है। हालांकि इस कलेक्शन में फिल्म द्वारा विदेशों में किया गया कारोबार भी शामिल है। इस शुक्रवार तक इस फिल्म ने भारत में 85 करोड़ का कारोबार किया है जबकि 46 करोड़ रूपए विदेशों से
विज्ञापन

प्राप्त हुए हैं। फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रूपए की कमाई सिर्फ भारत में की थी।

भारत में 2500 और विदेशों में 520 स्क्रीन में रिलीज हुई इस फिल्म ने 'खिलाड़ी 786' के रिलीज होने के बाद दूसरे हफ्ते भी बेहतर कारोबार किया है। 'तलाश' ने पहले हफ्ते में 68 करोड़ रूपए की कमाई की है। इस फिल्म का दूसरे हफ्ते भारत में कलेक्शन 17 करोड़ रहा है। 'खिलाड़ी 786' जैसी बड़ी फिल्म होने के बावजूद इस फिल्म को दर्शक मिलते रहे। खासतौर पर बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स दर्शक।

'तलाश' की टीम सफलता पर सक्सेज पार्टी भी सेलिब्रेट कर चुकी हैं। हालांकि फिल्म रिलीज के पहले आमिर खान इस बात को लेकर सशंकित थे कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस बात को कहना शुरू कर दिया था कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो। आमिर खान पर इस बात का दबाव था क्योंकि सलमान और शाहरुख की फिल्में 100 करोड़ क्लब की बात कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें