फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स के निर्माता पर राजस्थान सरकार कार्रवाई कर सकती है। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि 'डर्टी पॉलिटिक्स' फिल्म के निर्माता ने फिल्म में विधानसभा की शूटिंग के लिए राज्य सरकार से अनुमति नहीं ली थी।
राठौड़ ने सदन को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में जांच के आधार पर मुख्य सचिव स्तर पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। संसदीय कार्यमंत्री राठौड़ ने कहा कि 'राजस्थान फिल्म शूटिंग विनियमन 2012' के मुताबिक शूटिंग के लिए फिल्म निर्माता को सक्षम स्तर से अनुमति लेनी पड़ती है।