फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर के बर्थडे पर सामने आई अब तक की सबसे क्यूट तस्वीर, करीना के साथ यूं स्टाइल में दिखे

Fri, 21 Dec 2018 09:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
taimur
विज्ञापन
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान ने अपना दूसरा जन्मदिन 20 दिसंबर को सेलीब्रेट किया । तैमूर के बर्थडे को खास बनाने के लिए करीना कपूर और सैफ अली खान उन्हें लेकर साउथ अफ्रीका गए थे । पिछले कुछ दिनों से तैमूर और उनके पैरेंट्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं । 
विज्ञापन


अब तैमूर के बर्थडे पर जो तस्वीर आई है वो बेहद खास है । इस तस्वीर में तैमूर पहली बार गॉगल लगाए नजर आए । फोटो में उनके साथ करीना भी हैं । करीना ने छाता पकड़ा हुआ है । तैमूर अपनी मां की तरह ही पोज दे रहे हैं । इस फोटो को सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं । 





बता दें कि बर्थडे के दिन तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने भी उनकी एक फोटो साेशल मीडिया पर शेयर की थी । इसमें तैमूर के साथ करिश्मा के भी दोनों बच्चे नजर आ रहे थे। बता दें कि तैमूर अपने पैरेंट्स के ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं । 
विज्ञापन


पिछले दिनों याहू ने देश के सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी । इस लिस्ट में पीएम मोदी पहले स्थान पर थे और तैमूर को 10वां स्थान मिला था । तैमूर के स्टाइल और क्यूटनेस का पूरा देश दीवाना है । खबरों की मानें तो उनकी एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें