फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर के बर्थडे के लिए करीना कपूर ने की खास प्लानिंग, पार्टी में शामिल होंगे ये स्टार किड्स

Thu, 06 Dec 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
taimur ali khan - फोटो : instagram
विज्ञापन
मीडिया के फेवरेट स्टार किड तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे। अपने लाडले बेटे के लिए करीना कपूर ने स्पेशल प्लानिंग की है । पिछले साल पूरा पटौदी परिवार तैमूर का बर्थडे मनाने अपनी पुश्तैनी पटौदी हवेली मध्य प्रदेश गए थे । 
विज्ञापन


खबर है कि इस बार करीना और सैफ मुंबई में ही तैमूर का बर्थडे मनाएंगे । रिपोर्ट में बताया गया, ‘तैमूर अली खान अब बड़े हो गए हैं और उनके स्कूल में कई सारे दोस्त बन गए हैं। इसके साथ-साथ तैमूर इंडस्ट्री के हम उम्र बच्चों से भी लगातार मिलते ही रहते हैं।'

इसी वजह से करीना और सैफ ने इस बार तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी मुंबई में ही सेलीब्रेट करने का फैसला किया है। इस बर्थडे पार्टी में तैमूर के स्कूल फ्रेंड और स्टार किड्स नजर आएंगे । 
विज्ञापन


स्टार किड की बात करें तो पार्टी में अबराम, इनाया, यश, रूही, लक्ष्य और आराध्या शामिल होंगे । बता दें कि तैमूर अली खान की पॉलपुलैरिटी का आलम ये है कि मार्केट में उनके नाम का गुड्डा भी आ गया है । जिसे बच्चे खासा पसंद कर रहे हैं । 

अब तैमूर मीडिया को हेलो-हाय करने लगे हैं । हाल ही में उन्हें अपने पिता सैफ के साथ घर के बाहर स्पॉट किया गया । पीली टीशर्ट में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे । घर के बाहर आई गाय को देखकर उन्होंने बाहर जाने की जिद की । फिर सैफ उन्हें गाय के पास ले गए जिसे देख तैमूर खुश हो गए । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें