फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी परिवार में बच्चों ने ऐसे मनाई होली, तैमूर अली खान और इनाया का वीडियो वायरल

Mon, 29 Mar 2021 04:17 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तैमूर अली खान, इनाया खेमू - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
विज्ञापन

पूरे देश में आज रंगों का त्यौहार होली मनाया जा रहा है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सितारे भी होली का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। वहीं, स्टार किड्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। वो भी होली का जमकर मजा ले रहे हैं। इस मौके पर करीना के लाडले बेटे तैमूर भला कहां पीछे रहने वाले थे। तैमूर अली खान और इनाया का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

तैमूर अली खान, इनाया खेमू - फोटो : Insatagram- @sakpataudi

रंगों के त्यौहार होली पर करीना कपूर खान के बेटे तैमूर रंगों से सराबोर नजर आए। करीना कपूर ने तैमूर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, तस्वीर के साथ कैप्शन भी है, जिसमें लोगों से सुरक्षित होली खेलने की अपील की जा रही है। कैप्शन में लिखा है 'सभी लोग सुरक्षित रहें। मेरी तरफ से होली की बधाई।'
 

 

सोहा अली खान, इनाया खेमू - फोटो : Insatagram- @sakpataudi

इस फोटो में तैमूर अपने पिता की तरह ही नवाबी अंदाज में सफेद कुर्ता पहने खड़े हैं। वे पूरी तरह से पानी में भीगे हुए हैं। छोटे नवाब ने गुलाबी और हरे रंग से होली खेली है। इस फोटो को देख मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और बुआ सबा पटौदी ने कमेंट कर अपना प्यार जाहिर किया है। वहीं एक अन्य फोटो में सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया खेमू के साथ दिखाई दे रही हैं।
 

तैमूर अली खान, इनाया खेमू - फोटो : Insatagram- @sakpataudi
वहीं करीना के बाद तैमूर की बुआ और सैफ की बहन सोहा अली खान ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तैमूर और इनाया टब में बैठकर होली खेलते दिख रहे हैं। रंग में सने दोनों बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं। ये पानी में बैठकर जी भरकर मस्ती कर रहे हैं।
 

तैमूर अली खान, इनाया खेमू - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
बता दें कि होली के मौके पर सैफ की बहन सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ करीना के घर पहुंची थीं। यहां तैमूर और इनाया ने होली में जमकर मस्ती की। सोहा ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन भी लिखा है। सोहा ने लिखा 'अभी तक का सबसे पसंदीदा त्यौहार, हैपी होली।'
 
विज्ञापन

सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
बता दें कि सैफ की बहन सबा भी लगातार सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में सबा ने तैमूर की तस्वीर शेयर की थी। फोटो में तैमूर क्यूटनेस से ओवरलोडेड नजर आ रहे थे। सफेद बनियान और बड़ी सी हैट लगाए तैमूर कैमरे की तरफ देख रहे थे। उनकी तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है जैसे वे अपनी बड़ी हैट को संभालने की कोशिश कर रहे थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें