फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेता ताहिर भसीन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये फिल्म हमेशा मेरे लिए...

Mon, 22 Mar 2021 07:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
ताहिर राज भसीन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है और इसमें फिल्म 'छिछोरे' को सर्वेश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब मिला है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सितंबर 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर, तुषार पांडे समेत अन्य स्टार्स लीड रोल में थे। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिलने के बाद 'छिछोरे' में सुशांत के दोस्त डेरेक का किरदार निभा चुके अभिनेता ताहिर राज भसीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


ताहिर ने कहा, 'फिल्म छिछोरे का हिस्सा होने कि लिए और डेरेक का किरदार निभाने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। ये फिल्म हमेशा मेरे लिए खास फिल्म रहेगी नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला इस जहाज के कैप्टन थे, जिन्होंने एक टीम को लेकर काम किया। फिल्म में दिखाया गया है कि कभी भी समाज को तय ना करने दे कि आप विनर है या लूजर। लेकिन अब इसके लिए लड़े और अपनी खुशियों को खुद ढूढ़ें।'

ताहिर आगे कहते हैं, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि इस फिल्म को देश का सर्वोच्च पुरस्कार मिला है। इसे सभी ने मिलकर बनाया और आज उसका फल मिला। ये फिल्म हम सभी के लिए खास है। आज हम अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं और सुशांत को याद कर रहे हैं। जिसके बिना ये कहानी कभी पूरी नहीं होती।'
विज्ञापन


फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों की है, जो इजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे होते हैं। इन सभी दोस्तों के कॉलेज लाइफ से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का मुख्य मकसद ये बताना था कि आप विनर या लूजर टैग के साथ अपनी जिंदगी और करियर को नहीं तय कर सकते। मार्कशीट के नंबर नहीं बताते कि आप कितना काबिल हो। ये फिल्म सभी को पसंद आई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें