फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tahir Hussain: एक्टिंग करने के बाद बने निर्माता, बेटे आमिर के लिए ताहिर हुसैन ने निर्देशित की बस एक फिल्म

Sun, 02 Feb 2025 09:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर आमिर खान के पिता मोहम्मद ताहिर हुसैन खान बॉलीवुड के एक नामी प्रोड्यूसर रहे। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस की। लेकिन बेटे आमिर को बॉलीवुड में बतौर हीरो लॉन्च करने वाली फिल्म खुद नहीं बनाई? इसकी क्या वजह रही? कैसा रहा प्रोड्यूसर ताहिर हुसैन का फिल्मी करियर, जानिए?

विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताहिर हुसैन सिर्फ फिल्में ही प्रोड्यूस नहीं करते थे, वह राइटर, डायरेक्टर भी थे। साथ ही करियर के शुरुआती दौर में एक्टिंग में भी उन्होंने हाथ आजमाया। आज ताहिर हुसैन की पुण्यतिथि (2 फरवरी 2010) है। इस मौके पर जानिए, उनके फिल्मी करियर से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन


एक्टिंग से की शुरुआत 
आमिर खान बॉलीवुड के अच्छे एक्टर हैं, यह हुनर कहीं ना कहीं उन्हें अपने पिता ताहिर हुसैन से मिला है। दरअसल, जब ताहिर बॉलीवुड में आए तो उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग से शुरुआत की। 1961 में ताहिर हुसैन ने फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ की, इसके बाद ‘प्यार का मौसम’, ‘फिर जन्म लेंगे हम’, ‘दुल्हा बिकता है’, जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 

आगे चलकर बने प्रोड्यूसर
एक्टिंग करते-करते ही ताहिर हुसैन ने फिल्में बनाने की शुरुआत की, वह बतौर प्रोड्यूसर भी बॉलीवुड में सक्रिय हुए। ‘कारवां’, ‘अनामिका’, ‘मदहोश’, ‘जख्मी’, ‘फिर जन्म लेंगे हम’, ‘खून की पुकार’, ‘लॉकेट’, ‘तुम मेरे हो’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘मदहोश’ जैसे फिल्में बनाईं। ताहिर हुसैन की प्रोड्यूस की गई फिल्मों के गाने दर्शकों के बीच काफी हिट हुए। 

विज्ञापन
Trending Videos

ताहिर हुसैन और आमिर खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आमिर खान की लॉन्च फिल्म नहीं बनाई 
बेटे आमिर खान को बतौर हीरो जब लॉन्च करने की बात आई तो ताहिर हुसैन ने खुद फिल्म बनाने की बजाय यह जिम्मेदारी अपने भाई नासिर हुसैन को दी। आमिर खान की बतौर लीड हीरो पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ रही। इस फिल्म को नासिर हुसैन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के डायरेक्टर आमिर खान के कजिन मंसूर खान रहे। फिल्म में आमिर के अपोजिट जूही चावला थीं। फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ हिट साबित हुई। ऐसा भी नहीं है कि ताहिर हुसैन ने आगे चलकर आमिर के साथ फिल्में नहीं की हैं। उन्होंने बेटे आमिर खान के लिए एक फिल्म डायरेक्ट की, जिसका नाम ‘तुम मेरे हो’ रहा लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

विज्ञापन

आमिर खान की नजर में पिता ताहिर हुसैन 
आमिर खान जब भी अपने पिता ताहिर हुसैन की बात करते हैं, तो भावुक हो जाते हैं। कई इंटरव्यू में आमिर अपने पिता के बारे में बात करते हैं। आमिर कहते हैं, ‘मैंने अपने चाचा नासिर हुसैन को फिल्म बनाते देखा, पिता को भी फिल्म बनाते हुए देखा। मेरे पिता एक कमाल के उत्साही इंसान थे, वह बहुत ही अच्छे प्रोड्यूसर थे। मगर उन्हें नहीं पता था कि फिल्मों का बिजनेस कैसे किया जाता था, वह कभी पैसा नहीं बना पाए।’ आमिर खान ने यह भी बताया है कि उनके पिता ताहिर हुसैन एक समय में कर्ज में डूब गए थे। ऐसे में आमिर के पिता 40 साल की उम्र में नौकरी तलाश करने की सोचने लगे। साल 2010 में 2 फरवरी को ताहिर हुसैन का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें