वहीं, सलमान खान की अंतिम ने पहले दिन 4.75 करोड़ कमाए थे। ऐसे में नई स्टार कास्ट को देखते हुए 'तड़प' की पहले दिन की कमाई को शानदार कहा जा रहा है। अहान शेट्टी की 'तड़प' साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं।
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित की गई है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता है। जबकि इसे लिखा रजत अरोड़ा ने है। साथ ही मिलन लुथरिया द्वारा फिल्म तड़प का निर्देशन किया गया है।