फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tadap Box Office Collection Day 1: अहान शेट्टी की फिल्म ने की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Sat, 04 Dec 2021 01:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है।
विज्ञापन
तड़प - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में एक और स्टार किड की फिल्म ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। फिल्म बीते शुक्रवार बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। फिल्म के गाने हों या ट्रेलर सभी ने इसे काफी पसंद किया था। इसी का नतीजा है कि अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'तड़प' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन अपनी झोली में 4 करोड़ की कमाई डाल ली है। 

फिल्म की 4 करोड़ की ओपनिंग को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म दर्शको को काफी पसंद आ रही है। इससे पहले बीते दिनों रिलीज हुई जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 ने अपने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की थी। 

विज्ञापन

तड़प - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, सलमान खान की अंतिम ने पहले दिन 4.75 करोड़ कमाए थे। ऐसे में नई स्टार कास्ट को देखते हुए 'तड़प' की पहले दिन की कमाई को शानदार कहा जा रहा है। अहान शेट्टी की 'तड़प' साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन

तड़प - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित की गई है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता है। जबकि इसे लिखा रजत अरोड़ा ने है। साथ ही मिलन लुथरिया द्वारा फिल्म तड़प का निर्देशन किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें