शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और तब्बू हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में ट्रेंडिंग गाना 'सारे बोलो हैप्पी बर्थडे' भी जोड़ा गया। शिल्पा ने लिखा, 'प्यारी टिम्पू, जन्मदिन मुबारक हो @tabutiful। अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और ढेर सारी मुस्कानों की कामना। हमेशा के लिए, सिलिपू।' यह पोस्ट उनकी गहरी दोस्ती को दर्शाती है।
जैकी श्रॉफ की शुभकामनाएं
जैकी श्रॉफ ने भी तब्बू को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तब्बू की तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 1999 की एक फिल्म का गाना 'बूंदों से बातें' जोड़ा। जैकी ने लिखा, '#happybirthday @tabutiful।'