फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में खींची एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हुईं तापसी तो यूजर्स के कमेंट पर दिया करारा जवाब

Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर फैंस द्वारा ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। तापसी को एक ट्विटर यूजर ने उनकी एक फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हें किसने हीरोइन बना दिया, तुम एकदम एवरेज लगती हो।’
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू
तापसी ने इस फैन को हाथों-हाथ जवाब देते हुए लिखा, ‘शायद थोड़ी सी एक्टिंग और एवरेज (औसत) दिखना इतना भी खराब नहीं है, है क्या? ये दुनिया में सबसे बड़ी श्रेणी है।’
 

 
विज्ञापन

3 of 5
मनमर्जियां - फोटो : फाइल फोटो
तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग कश्मीर में कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इस बीच जब भी तापसी को जब भी मौका मिलता है तो वह कश्मीर की खूबसूरत वादियों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर कर देती हैं। 

4 of 5
Taapsee Pannu
यह पहली बार नहीं है जब तापसी ट्विटर पर ट्रोलर्स का शिकार हुई हैं। इससे पहले वह शादी के प्रपोजल के लिए भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। दरअसल उनके एक फैन ने ईमेल के जरिए उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। जिस तरह से उस फैन ने अपने गुण और खूबियां गिनाई, उसे पढ़कर ना सिर्फ तापसी बल्कि बाकी लोग भी ठहाके लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू को शादी का यह प्रस्ताव इतना दिलचस्प लगा कि उन्होंने फौरन सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया। शादी के लिए प्रपोज करते हुए फैन ने लिखा, 'हैलो मैम, मैं आपसे प्यार करता हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी? मैं वर्जिन हूं, शराब नहीं पीता और शाकाहारी हूं। मैं हमेशा लाई डिटेक्टर टेस्ट, नारको टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए तैयार हूं।'
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें