कथा पिक्चर्स ने आरोपों को किया खारिज
प्रोडक्शन हाउस कथा पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है।
- इसमें आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि 'गांधारी' एक ओरिजिनल प्रोजेक्ट है।
- इसमें कहा गया है हमारा ध्यान सोशल मीडिया और कुछ प्रकाशनों में चल रहे उन आरोपों की ओर गया है।
- इनमें कहा गया है कि हमारी अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' किसी और के कॉन्सेप्ट की नकल है।
- ये आरोप झूठे हैं और हम साफ तौर पर इनका खंडन करते हैं।
- 'गांधारी' एक ओरिजिनल काम है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है।
- इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले ढिल्लों का अपना काम है।
कौन है फिल्म का निर्देशक?
इस साल फरवरी में 'गांधारी' के फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए गए थे। 'गांधारी' एक रिवेंज ड्रामा है, जिसे देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। तापसी पन्नू के अलावा, 'गांधारी' में इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म तीन सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
टीम ने मार्च में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। 'गांधारी' को कनिका ने लिखा और प्रोड्यूस किया है और यह तापसी के साथ उनका छठा कोलेबोरेशन है।