फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: कंगना की बहन रंगोली की टिप्पणी पर वर्षों बाद तापसी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शायद मैं 'सस्ती' हूं

Sat, 22 Feb 2025 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taapsee Pannu: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने कुछ वर्ष पहले तापसी पन्नू पर कमेंट किया था। उन्होंने तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा था। हाल ही में तापसी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
तापसी पन्नू-कंगना-रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और अदाकारा तापसी पन्नू के बीच लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं। साल 2019 में रंगोली ने तापसी पन्नू को कथित तौर पर कंगना रनौत की 'सस्ती कॉपी' तक कह डाला था। उनकी इस टिप्पणी के कई वर्ष बाद हाल ही में तापसी पन्नू ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

बोलीं- 'मुझे कंगना जितनी फीस नहीं मिलती'
तापसी पन्नू ने अपनी आलोचना पर काफी संयमित तरीके से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गुस्सा जाहिर करने के बजाय शांत रहकर और परिपक्वता से जवाब दिया। हाल ही में एबीपी न्यूज से बातचीत में अभिनेत्री ने पुराने विवाद पर अपनी बात रखते हुए अपना नजरिया बताया। तापसी ने कहा, 'शायद मैं 'सस्ती' हूं, क्योंकि मुझे कंगना रनौत जितनी फीस नहीं मिलती। अगर मुझे इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्री की कॉपी कहा जाता है, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Jennifer Lopez-Ben Affleck: जुदा हुईं जेनिफर लोपेज-बेन एफ्लेक की राहें, कोर्ट से मिली तलाक के फैसले को मंजूरी

तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम- @taapsee
'हमारे शब्द हमारी परवरिश को दिखाते हैं'
तापसी पन्नू ने इसके अलावा यह भी कहा कि कोई इंसान किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है, वह उसकी परवरिश को दिखाता है। उन्होंने कहा, 'हम जैसे बोलते हैं, वही हमारे व्यक्तित्व को दिखाता है। मैं किसी भी महिला के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं कह सकती, जिसने अपनी मेहनत से अपना सफर तय किया हो'। तापसी ने इसके अलावा बॉलीवुड के भी कई मसलों पर बात की। उन्होंने बॉलीवुड में लगातार होने वाले पक्षपात पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने महिला-केंद्रित फिल्मों के साथ अक्सर गलत व्यवहार किए जाने के तरीके के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। 

यह खबर भी पढ़ें:
Poonam Pandey Controversy: झूठी मौत से लेकर कपड़े उतारने तक... इन विवादों से घिर चुकी हैं पूनम पांडे
विज्ञापन

तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
'सोशल मीडिया फॉलोअर्स नहीं, प्रतिभा को महत्व मिले'
अभिनेत्री ने फिल्मों में कास्टिंग के फैसलों में और ब्रांड एंडोर्समेंट पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी को केवल उसकी प्रतिभा से आंका जाना चाहिए, न कि उसकी सोशल मीडिया उपस्थिति से। वह चाहती हैं कि निर्माता सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या के बजाय व्यक्तित्व और प्रतिभा को महत्व दें।

यह खबर भी पढ़ें:

Adar-Alekha Wedding: रेखा ने पहनी 20 साल पुरानी साड़ी, अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़ा है इसका राज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें