फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं’, कंगना से झगड़े पर बोलीं तापसी; दोस्ती को लेकर कही ये बात

Sat, 21 Feb 2026 08:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taapsee Pannu On Fight With Kangana Ranaut: तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच लंबे वक्त से अनबन जारी है। अब तापसी पन्नू ने इस झगड़े पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए दोस्ती के सवाल पर तापसी ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee और @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू और कंगना रनौत बॉलीवुड की दो ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होने के बावजूद अपनी दम पर अपनी पहचान बनाई है। दोनों ही अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन दोनों के बीच कैट फाइट भी काफी पुरानी है और अक्सर चर्चा में भी रहती है। हालांकि, तापसी पन्नू का कहना है कि उनकी तरफ से कोई झगड़ा या मनमुटाव नहीं है। यहीं नहीं वो कंगना को अपना सीनियर बताते हुए उनसे दोस्ती करने को भी तैयार हैं।

मैंने कभी लड़ाई की ही नहीं

विज्ञापन

यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान तापसी पन्नू ने कंगना के साथ अपने विवाद पर प्रतिक्रिया दी। कंगना की बहन द्वारा तापसी को कंगना की ‘सस्ती कॉपी’, ‘बी ग्रेड एक्ट्रेस’ और ‘शी-मैन’ कहने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था।

हालांकि, इस विवाद पर अब तापसी का कहना है कि उन्होंने कभी झगड़ा शुरू नहीं किया और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने कभी लड़ाई की है या नहीं। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं। मैं कभी नहीं भिड़ी।
विज्ञापन


आप ही बताइए क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी बात कही है? आप कहीं भी ये दिखा दें जब मैंने उनके खिलाफ कुछ भी बोला हो। 

मुझे सस्ती कॉपी कहे जाने पर कोई दिक्कत नहीं
कंगना की सस्ती कॉपी वाली टिप्पणी पर तापसी ने कहा कि उनकी बहन ने मुझे ‘सस्ती नकल’ कहा। उनका कहना था कि चूंकि मैं यहां उतनी कमाई नहीं करती, इसलिए मैं सस्ती हूं। अगर वह (कंगना रनौत) इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, तो मुझे उनकी नकल कहे जाने से कोई आपत्ति नहीं है। आप मेरा कोई भी बयान निकाल सकते हैं, मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन

तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee और @kanganaranaut

कंगना से दोस्ती को तैयार हैं तापसी पन्नू
बातचीत के दौरान जब यह कहा गया कि अगर तापसी और कंगना रनौत जैसी दो शानदार एक्ट्रेस एकसाथ आएंगी, तो वाकई कमाल हो जाएगा। इस पर तापसी ने कहा कि बिल्कुल ऐसा हो सकता है।

शायद कोई है जो ये नहीं चाहता कि दो अच्छी एक्ट्रेस एक साथ काम करें। मुझे नहीं पता किसी ने उन्हें क्या बताया है। जबकि हम दोनों ही आउटसाइडर हैं, हम दोनों ही एक ही बात कहते हैं। इस दौरान कंगना से दोस्ती करने के सवाल पर तापसी पन्नू ने स्पष्ट कहा कि मैं तैयार हूं।

वो (कंगना) मुझसे सीनियर हैं और मुझे उनके साथ काम करने या दोस्ती करने में कोई दिक्कत नहीं। हालांकि, तापसी ने कहा कि वह इस बात की गारंटी नहीं दे सकतीं कि कंगना उनसे क्या कहेंगी, लेकिन उनकी तरफ से उनका रुख स्पष्ट है।

यह खबर भी पढ़ेंः Box Office Collection: ‘अस्सी’ या ‘दो दीवाने सहर में’ पहले दिन कौन किस पर पड़ा भारी; ‘ओ रोमियो’ का हुआ ये हाल

आपस में भिड़ते हैं आउटसाइडर
जब तापसी से पूछा गया कि क्या उनके झगड़े से नेपोटिज्म के विवाद के दौरान स्टार किड्स को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हुआ? तो तापसी ने कहा कि मुझे उनके बारे में तो नहीं पता, लेकिन किसी न किसी को तो किसी न किसी तरह से फायदा जरूर हुआ होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में गुटबाजी सिर्फ इनसाइडर और आउटसाइडर तक ही सीमित नहीं है। आउटसाइडर भी अक्सर एक ही बात करते हैं और अपनी चुनौतियों के बारे में बात करने के बावजूद एक-दूसरे का साथ नहीं देते। लोग अक्सर आउटसाइडर होने का रोना रोते हैं, लेकिन एकजुट होने के बजाय आपस में ही लड़ते रहते हैं।

सिनेमाघरों में बनी है तापसी की ‘अस्सी’
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर बनी है। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें