क्या 'डंकी' और 'जुड़वा-2' के लिए मिली कम फीस
तापसी ने इंटरव्यू में कहा कि जिन फिल्मों में बड़े हीरो होते हैं, उनमें उन्हें कम फीस इसलिए दी जाती है क्योंकि निर्देशक को लगता है कि फिल्म चलाने के लिए बड़ा हीरो ही काफी है। साथ ही वह ऐसा जताते हैं कि उन्होंने मुझे यह फिल्म देकर मेरे ऊपर कोई फेवर किया है। मुझे इस तरह की समस्याओं से रोज ही लड़ना पड़ता है। तापसी ने इस इंटरव्यू में ना ही किसी निर्देशक का नाम लिया है और ना ही किसी बड़े हीरो का नाम बताया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म की और उन्हें कम भुगतान किया गया। लेकिन तापसी की पिछली फिल्में देखें तो उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'डंकी (2023)' और वरुण धवन के साथ 'जुड़वा-2 (2017)' की, यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलीं। हो सकता है कि तापसी का इशारा इन फिल्मों की तरफ ही हो।
हसीन दिलरूबा में मिली मनचाही फीस
तापसी आगे कहती हैं कि लोगों को लगता है कि महिला केंद्रित फिल्मों में हमें कम वेतन मिलता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है मुझे 'हसीन दिलरूबा' के लिए सही और मनचाहा भुगतान किया गया। इस बात से तापसी काफी खुश हैं। 'हसीन दिलरूबा' के दोनों पार्ट में तापसी मुख्य भूमिका में रहीं, इस फिल्म की सफलता का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।
आगे भी करेंगी दमदार भूमिकाएं
तापसी ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया है, वह अपनी अलग तरह की फिल्मों और बेहतरीन अभिनय के दम पर पाया है। आगे भी वह अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार करने की ख्वाहिश रखती हैं। जल्द ही वह आने वाली फिल्म 'वो लड़की है कहां' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी।