फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: तापसी को बॉलीवुड के निर्देशकों से शिकायत, बड़े हीरो वाली फिल्म में देते हैं कम वेतन

Sun, 03 Nov 2024 10:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तापसी पन्नू ने महिला केंद्रित फिल्मों के कारण दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई, साथ ही वह कमर्शियल फिल्में भी करती हैं। लेकिन कमर्शियल फिल्मों के निर्देशकों से उन्हें काफी शिकायत है। इस शिकायत को उन्होंने जगजाहिर किया है। 
 
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू अपने बेहतरीन अभिनय और बेबाक बयानों के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। वह खुलकर अपने विचार हर विषय पर साझा करती हैं। कई बार इस वजह से उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन तापसी अपने बयान से पीछे नहीं हटती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि बड़े हीरो वाली फिल्मों में उनको कम पारिश्रमिक या वेतन मिलता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'डंकी' और 'जुड़वा-2' के लिए मिली कम फीस 
तापसी ने इंटरव्यू में कहा कि जिन फिल्मों में बड़े हीरो होते हैं, उनमें उन्हें कम फीस इसलिए दी जाती है क्योंकि निर्देशक को लगता है कि फिल्म चलाने के लिए बड़ा हीरो ही काफी है। साथ ही वह ऐसा जताते हैं कि उन्होंने मुझे यह फिल्म देकर मेरे ऊपर कोई फेवर किया है। मुझे इस तरह की समस्याओं से रोज ही लड़ना पड़ता है। तापसी ने इस इंटरव्यू में ना ही किसी निर्देशक का नाम लिया है और ना ही किसी बड़े हीरो का नाम बताया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म की और उन्हें कम भुगतान किया गया। लेकिन तापसी की पिछली फिल्में देखें तो उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'डंकी (2023)' और वरुण धवन के साथ 'जुड़वा-2 (2017)' की, यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलीं। हो सकता है कि तापसी का इशारा इन फिल्मों की तरफ ही हो। 

तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
हसीन दिलरूबा में मिली मनचाही फीस 
तापसी आगे कहती हैं कि लोगों को लगता है कि महिला केंद्रित फिल्मों में हमें कम वेतन मिलता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है मुझे 'हसीन दिलरूबा' के लिए सही और मनचाहा भुगतान किया गया। इस बात से तापसी काफी खुश हैं। 'हसीन दिलरूबा' के दोनों पार्ट में तापसी मुख्य भूमिका में रहीं, इस फिल्म की सफलता का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। 
विज्ञापन

आगे भी करेंगी दमदार भूमिकाएं 
तापसी ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया है, वह अपनी अलग तरह की फिल्मों और बेहतरीन अभिनय के दम पर पाया है। आगे भी वह अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार करने की ख्वाहिश रखती हैं। जल्द ही वह आने वाली फिल्म 'वो लड़की है कहां' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें