फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर करेंगी 'सांड की आंख' में अभिनय, निभाने जा रहीं शॉर्पशूटर का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)  और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)  ‘सांड की आंख’ में अभिनय करती नजर आएंगी। रिलायंस इंटरटेन्मेंट, अनुराग कश्यप, निधि परमार और चॉक एंड चीज फिल्म के सहयोग से बन रही इस फिल्म में दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर्स चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


इसे तुषार हीरानंदानी निर्देशित करेंगे। इससे पहले वह पटकथा लेखन करते थे। दोनों अभिनेत्रियों ने किरदार के मुताबिक खुद को ढ़ालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कश्यप ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब विषयवस्तु ही अहम है, हमारा मानना है कि ‘सांड की आंख’ अच्छा करेगी। अच्छी पटकथा, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियों, बेहद प्रतिभावान तुषार हीरानंदानी की अगुवाई वाली इस फिल्म की सफलता पर हमें पूरा विश्वास है।’’ 
विज्ञापन

तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह शॉर्पशूटर चंद्रो तोमर (Chandro Tomar), प्रकाशी तोमर (Prakashi Tomar), भूमि पेडनेकर, अनुराग कश्यप संग नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'कभी हमारी पिक्चर में अड़ंगा लगा देते हैं कभी टाइटल की मारा-मारी, मैंने सोचा मैं खुद ही अपने माध्यम से पिक्चर अनाउंस कर देती हूं. अब जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ लो! हमारे देश की सबसे बूढ़ी व शानदार शूटर्स की शूटिंग शुरू कर रही हूं।' 

फिल्म की रिलीज डेट पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें