फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी सीरीज और गिप्पी ग्रेवाल मिलकर डालेंगे ‘डाका’

Sat, 23 Feb 2019 10:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विज्ञापन
दुनिया की नंबर वन म्यूजिक कंपनी टी सीरीज हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ अब पंजाबी फिल्मों का निर्माण भी शुरू कर चुकी है। टी सीरीज ने अपनी पहली पंजाबी फिल्म सिंगर एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ शुरू की है और फिल्म का नाम है, डाका।
 
जट्ट जेम्स बॉन्ड के बाद गिप्पी ग्रेवाल डकैती पर आधारित इस फिल्म में नजर आएंगे। बलजीत सिंह देव के निर्देशन में बन रही फिल्म "डाका" की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू हो गयी है। बलजीत इससे पहले गिप्पी की 'मंजे बिस्तरे' का भी निर्देशन कर चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी गिप्पी ग्रेवाल ने ही लिखी है जबकि संवाद नरेश कथूरिया के हैं। फिल्म में हीरोइन के तौर पर ज़रीन खान को साइन किया गया है।

टी सीरीज ने हाल ही में मशहूर फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक बनाना शुरू किया है जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

इसके अलावा टी सीरीज की इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में बाटला हाउस, भारत, अर्जुन पटियाला, तानाजी, दे दे प्यार दे, कबीर सिंह आदि शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें