फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: फहाद अहमद संग शादी करने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, यूजर्स ने एक्ट्रेस को बताया एंटी हिंदू

Thu, 16 Feb 2023 10:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया यूजर्स फहाद अहमद के साथ शादी करने को लेकर स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने स्वरा की शादी को लव जिहाद भी बताया।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने पॉलीटिकल एक्टिविस्ट सहित फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। सोशल मीडिया पर स्वरा ने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी शादी की जानकारी दी। दोनों ने छह जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। शादी की खबर सामने के आने के बाद से स्वरा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स फहाद अहमद के साथ शादी करने को लेकर स्वरा को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने स्वरा की शादी को लव जिहाद भी बताया।

विज्ञापन

स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भास्कर को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने स्वरा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'धर्म बदलने के बाद अब आपका नया नाम क्या है? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपसे कुछ खास उम्मीद भी नहीं थी। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'आप जैसी लड़कियां इस देश के लिए गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। आपकी एजुकेशन और फैमिली बैकग्राउंड देखकर दुख होता है।' एक ने लिखा, 'यह पक्का सूटकेस में पैक हो जाएगी एक दिन।' कुछ यूजर्स ने स्वरा भास्कर को धर्म बदलकर पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी। साथ ही, कुछ यूजर्स ने उन्हें एंटी हिंदू तक बता दिया।

The Romantics: ‘द रोमैंटिक्स’ से खुला आदि ऋतिक की दोस्ती का राज, कृष 4 में इसलिए टूटी पिता-पुत्र की हिट जोड़ी

स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए स्वरा ने अपनी और फहाद की लव स्टोरी का खुलासा किया। वीडियो में बताया कि उनकी मुलाकात एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों ने पहली बार एक साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद फहाद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में आमंत्रित किया, जिसके बाद वह दोनों गहरे दोस्त बन गए और इसके बाद से उनके बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने छह जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली।
 
Deepika Padukone: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान
विज्ञापन

स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
इस वीडियो को साझा करते हुए स्वरा भास्कर ने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं, जो आप के ठीक बगल में होती हैं। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। थोड़ी अराजक हूं, लेकिन तुम्हारी हूं।

Shehzada OTT Rights: इस ओटीटी ने खरीदे 'शहजादा' के राइट्स, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें