बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी रचाई थी। शादी के बाद स्वरा ने फैंस संग अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी साझा की थी। स्वरा की शादी ने उनके फैंस को काफी चौंका दिया था। स्वरा एक बार फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ फहाद अहमद के साथ शादी करने जा रही हैं, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अब शादी से प्री वेडिंग तक की डेट सामने आ गई है।
शादी के कार्ड ने बटोरी थी सुर्खियां
स्वरा एक बार फिर कोर्ट मैरिज के बाद अपने पति फहाद अहमद से शादी रचाने जा रही हैं। स्वरा की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों स्वरा की शादी के कार्ड ने भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह शादी का कार्ड काफी अनोखा था। अनोखा इसलिए क्योंकि इसमें न तो शादी की डेट का जिक्र है और न ही किसी रस्म का, लेकिन अब शादी से लेकर सभी रस्मों की डेट सामने आ चुकी है।
Shireen Mirza: कैसी है 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा की तबीयत? पति ने बताया सेहत का हाल
इस दिन से शुरू होंगे फंक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा और फहाद के प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे, जो हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू किया जाएगा। अगले दिन कर्नाटक में संगीत फंक्शन किया जाएगा और इसी दिन स्वरा और फहाद शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा ,जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।
कोर्ट मैरिज कर बंधे शादी के बंधन में
स्वरा और फहाद अपनी शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को देंगे, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आपको बता दें कि स्वरा ने फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज जनवरी 2023 में ही कर ली थी। 16 फरवरी को उनकी सगाई हुई थी, जिसमें अभिनेत्री अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सगाई में स्वरा और फहाद के परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। एक्ट्रेस सोनम कपूर भी स्वरा की सगाई में पहुंची थीं।