फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बिग बॉस फेम स्वामी ओम को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 09:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Swami Om arrested - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिग बॉस  फेम स्वामी ओमजी महराज को चोरी के आरोप में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट सेल ने के भजनपुरा से गिरफ्तार किया है। बताते चले कि ओमजी पर चोरी के मकसद से जबरन घर में घुसने और हथियार रखने जैसे आरोप दर्ज हैं।
विज्ञापन


स्वामी ओम बिग बॉस सीजन के समय विवादों में रहे थे। उन्होंने शो के दौरान विवादित बयान देते हुए खुद को भगवान बताया था। साथ ही उन्होंने खुद को पानी में चलने वाला बताया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी वेषभूषा साधना का प्रतिफल करार दिया था।

बिग बॉस के अपने सफर के दौरान स्वामी ओम विवादों में घिरे रहे। स्वामी ओम ने उस समय सारी हदें पार कर दी थी जब उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेट रोहन मेहरा और बानी पर पेशाब फेंकी थी। इसी वजह के चलते उन्हें बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 
विज्ञापन


  #Delhi: Controversial self-proclaimed godman Swami Om arrested from Bhajanpura, by inter-state cell of crime branch. More details awaited. pic.twitter.com/6bfut27T9H — ANI (@ANI) August 9, 2017
विज्ञापन


 मामले के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें