फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SWA Awards: चंदन कुमार ने ‘पंचायत’ के लिए जीता बेस्ट राइटर अवार्ड, गीतकारों में इरशाद कामिल अव्वल नंबर

Mon, 28 Feb 2022 03:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एसडब्लूए अवार्ड्स 2021 में बेस्ट राइटर का अवॉर्ड चंदन कुमार ने अपने नाम किया है। चंदन कुमार को 'पंचायत' वेब सीरीज के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
पंचायत वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल रिलीज हुई फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और वेब सीरीज लिखने वालों में से बेहतरीन का चुनाव हो गया है। मुंबई स्थित मनोरंजन जगत के लेखकों व गीतकारों की संस्था स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ने अपने इन एसडब्लूए अवार्ड्स 2021 की बीती रात घोषणा की। इन पुरस्कारों की मेजबानी स्वानंद किरकिरे और टिस्का चोपड़ा ने की और इन अवॉर्ड्स को वितरित करने के लिए निर्देशक मीरा नायर, ऑस्कर विजेता साउंड इंजीनियर रसूल पूकुटी और अभिनेता प्रतीक गांधी खासतौर से मौजूद रहे। इन पुरस्कारों में जिन लेखकों के काम को सर्वोत्तम माना गया। उनके नाम इस प्रकार हैं:

विज्ञापन


टीवी कॉमेडी बेस्ट स्टोरी
भाभी जी घर पर हैं 
लेखक: रघुबीर शेखावत, मनोज संतोषी,शशांक बाली और संजय कोहली
मैडम सर
लेखक: प्रिया मिश्रा
 
टीवी कॉमेडी बेस्ट स्क्रीनप्ले 
काटेलाल एंड संस
लेखक: स्वेच्छा भगत 
 
टीवी कॉमेडी बेस्ट डायलॉग
काटेलाल एंड संस
लेखक: मोहिंदर प्रताप सिंह
तेनाली रामा
लेखक: अमित आर्यन
 
टीवी ड्रामा बेस्ट स्टोरी
शादी मुबारक 
लेखक: सीमा मंत्री
 
टीवी ड्रामा बेस्ट स्क्रीनप्ले
अनुपमा
लेखक: भावना व्यास
 
टीवी ड्रामा बेस्ट डायलॉग
बैरिस्टर बाबू
लेखक: रोहित मल्होत्रा
 
वेब सीरीज ओरिजनल ड्रामा 
असुर
लेखक: गौरव शुक्ला, निरेन भट्ट, विनय छावल
 
वेब सीरीज ओरिजनल कॉमेडी
पंचायत
लेखक: चंदन कुमार
 
वेब सीरीज ओरिजनल बेस्ट एडॉप्शन 
स्कैम 1992
लेखक: सौरव देव, सुमित पुरोहित, वैभव विशाल, करण व्यास
 
बेस्ट लिरिक्स टीवी/वेब 
मैं तो मां हूं…(इंडिया वाली मां)
गीतकार: दिव्य निधि शर्मा
 
बेस्ट लिरिक्स फीचर फिल्म
शायद…(कल आज और कल)
गीतकार: इरशाद कामिल
 
फीचर फिल्म बेस्ट डेब्यू राइटर 
एब एले ऊ और वेलकम होम
लेखक: शुभम, प्रतीक वत्स, अंकिता नारंग

फीचर फिल्म बेस्ट डायलॉग
एब एले ऊ और वेलकम होम
लेखक: शुभम, प्रतीक वत्स

फीचर फिल्म बेस्ट स्टोरी 
एब एले ऊ और एक्सोन
लेखक: शुभम, निकोलस खारकोंगोर

फीचर फिल्म बेस्ट स्क्रीनप्ले
एब एले ऊ 
लेखक: शुभम, प्रतीक वत्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें