क्या है ‘सतलुज’ विवाद?
हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी ‘सतलुज’ का नाम पहले ‘पंजाब 95’ रखा गया था। यह फिल्म लंबे समय तक सेंसर प्रक्रिया में फंसी रही, क्योंकि CBFC ने इसमें कई कट्स की मांग की थी।
करीब तीन साल तक अटकी रहने के बाद मेकर्स ने फिल्म को बिना कट के सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया। हालांकि, रिलीज के सिर्फ 48 घंटे बाद ही फिल्म को हटा दिया गया।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, फिल्म को जरूरी सर्टिफिकेशन पूरा किए बिना रिलीज किया गया था, जो नियमों के खिलाफ है। इसी वजह से प्लेटफॉर्म को इसे हटाने का निर्देश दिया गया। फिलहाल यह फिल्म भारत में कहीं भी उपलब्ध नहीं है।