फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘रोशन’ से कोई मतलब नहीं रहा सुजैन को

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे इस मामले में कोई तय नियम नहीं है कि महिलाएं पति से अलगाव या तलाक के बाद उसके सरनेम को जोड़े रहें या फिर पुराना सरनेम इस्तेमाल करने लगें। महिलाएं इस संबंध में अपनी मर्जी से फैसले लेती हैं।
विज्ञापन


लेकिन सुपरसितारे ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन ने तय किया है कि वह पति के सरनेम का भविष्य में इस्तेमाल नहीं करने वाली हैं। यही कारण है कि उन्होंने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने डेकोरेशन स्टोर, द चारकोल हाउस के बाहर लगी अपनी नेमप्लेट पर लिखे ‘रोशन’ पर उन्होंने सफेद टेप चिपकवा दिए हैं।

अब वहां सिर्फ ‘सुजैन’ पढ़ा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही यहां पर नई नेमप्लेट लगेगी, जिस पर ‘सुजैन खान’ लिखा होगा।

दोनों हो गए हैं अलग

उल्लेखनीय है कि करीब एक दशक तक विवाह बंधन में साथ रहने के बाद सुजैन ने ऋतिक से अलग होने का फैसला किया है। पिछले दिनों उन्होंने इस मामले में अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। वैसे सुजैन ने शुरुआत में कहा था कि वह रोशन सरनेम को अपने साथ बनाए रखेंगी, परंतु ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मन अब बदल दिया है।

जानकारों के अनुसार सुजैन अब तलाक का मामला दायर करने के बाद एक बार फिर से अपने पुराने सरनेम (खान) का इस्तेमाल करना चाहती हैं। इसके लिए वह धीरे-धीरे अपने तमाम दस्तवाजों में नाम बदलने का आवेदन भी कर रही हैं। इसके पीछे कारण यह है कि ‘रोशन’ सरनेम के कारण लोग उन्हें लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा न करें।
विज्ञापन

बेटों के नाम में रहेगा 'रोशन'

लेकिन यह जरूर है कि वह अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के नामों के साथ ‘रोशन’ सरनेम ही लगाएंगी। सूत्रों के अनुसार आरंभिक दिनों में सुजैन ऋतिक के साथ अलगाव को लेकर बातें करने में बहुत असहज रहती थीं और किसी भी मुद्दे को सार्वजनिक बनाने से बचती थीं। परंतु अब ऐसा नहीं है।

वह अपने नजदीकियों से इस मामले में खुल कर बात करती हैं। परंतु यह जरूर देखती हैं कि उनके बीच ऐसा व्यक्ति न हो जो बातें को इधर-उधर न फैलाए। खास तौर पर वह यह ध्यान रखती हैं कि ऐसा कुछ न हो जो उनके बच्चों के भविष्य को प्रभावित करे।

 सुजैन के नजदीकियों का कहना है कि ऋतिक से अलगाव के बाद में सुजैन की पूरी कोशिश यही रही है कि अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त या तो काम में लगी रहें या फिर बच्चों के साथ समय बिताएं। काम के सिलसिले में वह लगातार मुंबई-दुबई के चक्कर भी लगाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें