फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजैन खान ने भाई जायद को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया वीडियो; भावुक पोस्ट में मां जरीन को किया याद

Sun, 05 Jul 2026 01:52 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zayed Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता जायद खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और भावुक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां जरीन खान को भी याद किया है। 
 
विज्ञापन
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता जायद खान आज 46 साल के हो गए हैं। जायद के जन्मदिन पर उनकी बहन सुजैन खान ने अपने छोटे भाई को खास जन्मदिन दिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुजैन ने जायद के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो साझा किया और साथ ही मां को याद करते हुए भावुक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

भाई जायद को दी जन्मदिन की बधाई
सुजैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जायद के साथ बिताए गए उनके कुछ खूबसूरत और अनमोल पलों को दिखाया है। इस वीडियो में दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुजैन ने लिखा, 'मेरे छोटे भाई को जन्मदिन मुबारक हो। चलो इस जिंदगी को जितना हो सके उतना बेहतरीन बनाते हैं, क्योंकि मुझे पता है कि हम यह कर सकते हैं।'

मां को किया याद
जायद को जन्मदिन की बधाई देते हुए सुजैन ने अपनी दिवंगत मां जरीन खान को भी याद किया। उन्होंने लिखा, 'तुम मेरी आंखों के तारे हो। मम्मी आज तुम्हें बहुत कसकर गले लगा रही होंगी और अपना सारा प्यार दे रही होंगी। अपनी बाहें खोलो और उनकी ताकत को अपने भीतर महसूस करो, क्योंकि तुम सबसे मजबूत इंसान हो।'

पिछले साल हुआ था मां का निधन
सुजैन और जायद की मां जरीन खान का निधन पिछले साल 7 नवंबर को 81 वर्ष की उम्र में हुआ था। वह दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी थीं। जरीन खान के चार बच्चे हैं- सुजैन खान, जायद खान, सिमोन अरोरा और फराह खान अली।
विज्ञापन

बच्चों ने दिया था प्यारा सरप्राइज
पिछले साल जायद के जन्मदिन पर उनके बेटों, जिदान और आरिज ने उन्हें एक खूबसूरत सरप्राइज दिया था। जब जायद सोफे पर सो रहे थे, तब उनके बच्चों ने 'हैप्पी बर्थडे' गाकर उन्हें जगाया था। जायद ने इस प्यारे पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया था।

यह भी पढ़ें: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी में चमकीं सेलेना गोमेज, साझा की खूबसूरत तस्वीरें; जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें