ग्लैमरस लुक में पहुंचीं सुजैन खान
सुजैन खान ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने शादी के फंक्शन से अपनी फोटोज साझा किए हैं। वे ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ में उनके दोनों बेटे ऋेहान और ऋदान भी दिख रहे हैं।
ईशान-ऐश्वर्या की शादी में रोशन परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं ईशान रोशन?
ईशान रोशन, एक्टर ऋतिक रोशन के चचेरे भाई हैं। ईशान म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे हैं। ईशान HRX फिल्म्स में प्रोड्यूसर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन और यामी गौतम की साल 2017 में आई फिल्म ‘काबिल’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। मगर, 2014 में इनका तलाक हो गया। सुजैन इन दिनों अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वहीं, ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।