फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने मनाया गॉडसन अमेडियस का जन्मदिन, शेयर किया प्यारा पोस्ट; लिखा नोट

Thu, 21 Aug 2025 12:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Birthday Amadeus: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने गॉडसन अमेडियस को छठे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही लिखा आपकी 'सुष' आपसे हमेशा प्यार करती रहेगी।
 
विज्ञापन
सुष्मिता सेन और अमेडियस - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन ने अपने गॉडसन अमेडियस का छठा जन्मदिन मनाया। इसकी खास झलक सुष्मिता ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। उन्होंने अपनी बेटियों रेनी और अलीसा के साथ अमेडियस की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वह उनके जीवन में कितनी खुशी लाता है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सुष्मिता का पोस्ट
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में अमेडियस सुष्मिता की गोद में बैठकर उन्हें प्यार से खाना खिला रहा हैं। वहीं कई तस्वीरों में अमेडियस अपने क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। सुष्मिता ने लिखा, "हमारे प्यारे अमेडियस को जन्मदिन की बधाई। वह अब 6 साल का हो गया है, समय जल्दी बीतता है। वह बहुत प्यारा, दयालु और उदार बच्चा है। मुझे उस पर बहुत गर्व है। उसकी 'सुष' हमेशा उससे प्यार करेगी और अलीसा दीदी ने उसके आने की बहुत प्रार्थना की थी। हम उसे ढेर सारा प्यार, अच्छा स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं।"

विज्ञापन

सुष्मिता का करियर
सुष्मिता को हाल ही में वेब सीरीज 'आर्या 3' में देखा गया था, जो एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। यह शो एक स्वतंत्र महिला आर्या की कहानी है, जो अपने परिवार की रक्षा और अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए माफिया गिरोह में शामिल होती है। इस सीरीज को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'दस्तक' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'बीवी नंबर 1', 'सिर्फ तुम', 'आंखें', 'मैं हूं ना', 'मैंने प्यार क्यों किया?', 'आर्या' जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

यह भी पढ़ें: Vaani Kapoor: वाणी कपूर ने अपने जन्मदिन को लेकर किया प्यारा पोस्ट, सेलेब्स ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें