ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
ललित मोदी संग डेटिंग की खबर सार्वजनिक होने के बाद सुष्मिता सेन ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था और बताया था कि उन्होंने कोई शादी या सगाई नहीं की है। अनाउंसमेंट के बाद उनकी ये दूसरी पोस्ट है, लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में लिखा- 'महिलाओं को गोल्ड डिगर कहने वाली समस्याग्रस्त संस्कृति'। इसके साथ ही उन्होंने 'ए सेल्फ मेड वुमन' (खुद की काबिलियत पर पहचान बनाने वाली महिला) का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।

14 जुलाई को किया था रिलेशनशिप का अनाउंसमेंट
कारोबारी ललित मोदी ने 14 जुलाई को ट्विटर के जरिए अपनी और सुष्मिता सेन की क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें साझा की थीं और इसी के साथ उन्होंने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया था। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि इस ट्वीट के 42 मिनट बाद ही ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा- "मैं साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई है, सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।" इसी के साथ उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि वह शादी भी करेंगे।