फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Lalit Affair: ललित मोदी ने दी रणवीर सिंह को मजेदार सलाह, ट्विटर कर लिखा- बड़े प्रोड्यूसर्स को कोई...

Sun, 17 Jul 2022 04:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ललित मोदी ने रणवीर सिंह के लिए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होने अभिनेता को एक सलाह दी है। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह, ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता सुर्खियों में है। जब से कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, तब से सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कुछ लोग दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सुष्मिता और ललित मोदी को उनकी नई जर्नी के लिए बधाई दी है। रणवीर सिंह ने भी ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर कमेंट किया था और दोनों के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। वहीं, अब ललित मोदी ने भी रणवीर को जवाब देते हुए उन्हें एक नसीहत दी है।  

विज्ञापन


ललित मोदी ने किया ट्वीट
दरअसल, ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया है, जिसमें रणवीर द्वारा ललित मोदी और सुष्मिता की तस्वीरों पर किए गए कमेंट के बारे में बताया गया है। इस ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे भाई। मुझे माफ कर दो... नो आईपीएल अब। लेकिन जैसा कि मैंने कहा था कि समय निकालो और जो तुम्हारी इच्छा है वह करो। आराम आ जाएगा। यूरोप में अगली बार मिलते हैं। बड़ा वाला गले लगना दोनों को। याद रखें बड़े प्रोड्यूसर्स को कोई मुफ्त उपहार नहीं। लोग आपको देखते हैं वो नहीं।'

विज्ञापन


रणवीर सिंह ने किया था ये कमेंट
बता दें कि जब ललित मोदी ने ट्विटर पर अपनी और सुष्मिता की तस्वीरें शेयर की थीं। उन पर रणवीर सिंह ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया था। अभिनेता ने ललित मोदी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक लाल दिल वाला इमोजी और नजर न लगे वाला इमोजी पोस्ट किया था। 
विज्ञापन


रणवीर के अलावा इन सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। रणवीर सिंह के अलावा, हरभजन सिंह ने भी दोनों के रिश्ते पर रिएक्ट करते हुए तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भेजा था। वहीं, राखी सावंत ने भी मजाक भरे अंदाज में दोनों को प्यारा कपल बताया था। हालांकि, बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें