फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Lalit Affair: सांसद संजय सिंह ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- सुष को ललित मिल गए लेकिन हमारे मोदी जी को...

Fri, 22 Jul 2022 04:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सुष्मिता सेन और ललित मोदी का जिक्र किया। शुक्रवार को सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गए लेकिन हमारे मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को नहीं मिल रहे हैं। बता दें कि आईपीएल में गड़बड़ियों की बात सामने आने के बाद जब ललित माेदी पर प्रवर्तन निदेशालय शिकंजा कसने की तैयारी कर रही थी तब ललित मोदी लंदन भाग गए थे। 2010 में भारत छोड़ने के बाद ललित मोदी देश वापस नहीं आए और उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्हें पकड़ने की कई कोशिशें की गईं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें