रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच ब्रेकअप के बाद पहली मुलाकात हुई। सुष्मिता अपनी बिल्डिंग के नीचे ही रोहमन शॉल से मिलीं। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। सुष्मिता और रोहमन काफी फ्रेंडली तरीके से नजर आ रहे थे। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि दोनों एक ही कार से अपने कॉमन फ्रेंड की पार्टी में पहुंचे।
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल बेशक अलग हो चुके हैं लेकिन रोहमन का सुष्मिता की दोनों बेटियों रेनी और अलीशा के साथ काफी खास रिश्ता है। रेनी और अलीशा दोनों ही रोहमन को काफी पसंद करती हैं। दोनों ही रोहमन के साथ काफी घुली-मिली हुई हैं। इसी वजह से आज भी रोहमन, रेनी और अलीशा से करीब हैं।
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का रिश्ता 2018 में शुरू हुआ था। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर है। सुष्मित रोहमन से 15 साल बड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ते में कभी कोई परेशानी नहीं आई। लेकिन दिसंबर 2021 में सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप एलान किया। उन्होंने लिखा था, ‘हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। हम दोस्त रहेंगे। ये रिलेशन खत्म हो रहा है लेकिन प्यार बरकरार है।’