फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मौत के बाद भाई की मौजूदगी हुई महसूस’, धोनी को लेकर कही ये बात

Thu, 13 Aug 2026 02:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन फिर भी उनकी मौत का मुद्दा अक्सर चर्चाओं में रहता है। अब हाल ही में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनसे जुड़े कुछ खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कई बार अपने भाई से जुड़ी यादों और अनुभवों के बारे में बात की है।

विज्ञापन

हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने ‘सुपरटॉक्स बाय द मूविंग शिप’ से बातचीत में ऐसा अनुभव साझा किया, जिसे उन्होंने सुशांत की मौजूदगी के तौर पर महसूस किया।

उस रात वह मुझसे बात करने आए
श्वेता ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद उन्हें कई बार सपनों और मेडिटेशन के दौरान अपने भाई की मौजूदगी महसूस हुई। उन्होंने पटना में सुशांत की अस्थियां विसर्जन के लिए रखे जाने के आसपास का एक अनुभव भी साझा किया। श्वेता ने बताया कि उस रात वह एक कमरे में लेटी हुई थीं। तभी उन्हें महसूस हुआ कि सुशांत उनसे मिलने आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘उस रात वह मुझसे बात करने आए। उन्होंने जूट से बने कपड़े जैसा कुछ पहना हुआ था और कुर्ते जैसी ड्रेस में थे। उन्होंने मुझे गले लगाया और घंटों तक मुझसे बात की। मेरे मन में उनके लिए बहुत सारे सवाल थे। मैंने उनसे पूछा, ‘भाई, ऐसा क्यों हुआ?’ मैंने उनसे बहुत सी बातें पूछीं और उन्होंने मुझे हर चीज समझाई।’

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

मैं उनकी खुशबू, उनकी सांस महसूस कर सकती थी
श्वेता ने आगे बताया कि इस अनुभव के बाद उन्हें अंदर से काफी शांति मिली। उन्होंने कहा, ‘किसी तरह मेरे अंदर की सारी उलझनें धीरे-धीरे सुलझने लगीं। आखिर में उन्होंने मुझे गले लगाया और किस किया। मैं उनकी खुशबू, उनकी सांस और सब कुछ महसूस कर सकती थी।’

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया 
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके करियर की अहम फिल्मों में से एक रही। इसी बातचीत में श्वेता ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद एमएस धोनी ने परिवार से संपर्क नहीं किया था। श्वेता के मुताबिक, कंगना रनौत और कुछ दूसरे सेलेब्स ने परिवार से संपर्क किया था।

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी से बॉलीवुड तक बनाया था खास मुकाम

  • सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई।
  • इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और ‘काई पो छे’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।
  • 14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
  • हालांकि आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार करते हैं और उनकी यादें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा दावा, कहा- ‘वो परेशान थे, उनके पास कुछ जानकारी थी’; मौत को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें