फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: SSR मामले में मॉर्च्युरी कर्मी पर भड़के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स, बोले- डॉक्टरों की डिग्री

Tue, 27 Dec 2022 12:46 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बीतने मॉर्च्युरी कर्मचारी रूपकुमार शाह ने दावा किया कि अभिनेता के शरीर और गर्दन पर कई निशान थे। अभिनेता को मारने का तरीका एकदम अलग था। उन्हें वह निशान फ्रैक्चर की तरह लग रहा था। 
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput news - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की मुख्य कलाकार तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के बाद से टीवी जगत में शोक का माहौल है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। दरअसल, जिस अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमॉर्टम हुआ था, उस अस्पताल के कर्मचारी ने अभिनेता की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। दरअसल, कूपर अस्पताल के मॉर्च्युरी कर्मचारी रूपकुमार शाह का दावा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। 

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput - फोटो : social media
सुशांत की गर्दन, शरीर पर थे कई निशान
रूपकुमार शाह के इस दावे के बाद तमाम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने साजिश रचने वालों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अगर अस्पताल के कर्मचारी इतने जानकार हैं तो डॉक्टर और उनकी डिग्री किस काम की है? अभिनेता की मौत के दो साल बीतने के बाद रूपकुमार शाह ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत के शरीर और गर्दन पर कई निशान मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार, कूपर हॉस्पिटल के कर्मचारी के लिए मांगी सुरक्षा

Sushant Singh Rajput - फोटो : social media
अभिनेता को मारने का तरीका था एकदम अलग
रूपकुमार शाह का कहना है कि जब अभिनेता के शव को अस्पताल लाया गया था, तब वह ड्यूटी पर मौजूद था। उन्होंने जब बॉडी को देखा तो उनकी गर्दन पर हैंगिंग का निशान दिखा था, लेकिन वह आत्महत्या जैसा नहीं लग रहा था। रूपकुमार के अनुसार, सुशांत की गर्दन पर एक ऐसा मार्क था, जैसे खींचने के बाद तड़पते शख्स की गर्दन पर बनता है। इसके अलावा पैर, हाथ और शरीर के अलग-अलग हिस्सों  पर कई तरह के निशान दिखाई दिए थे। मॉर्च्युरी कर्मचारी का दावा है कि अभिनेता को मारने का तरीका एकदम अलग था। उन्हें वह निशान फ्रैक्चर की तरह लग रहा था।

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma: अनुष्का ने झूलन के साथ काटा केक, 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी होने पर मनाया जश्न

Sushant Singh Rajput - फोटो : social media
दो साल से क्यों चुप था मॉर्च्युरी कर्मचारी
कर्मचारी ने इन दावों के बीच फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि दो साल बाद कर्मचारी हत्या का मामला होने का दावा कर रहा है। अभी तक वह कहां थे? उन्होंने इससे पहले क्यों नहीं बताया? दो साल तक चुप क्यों रहे? डॉक्टर ने कहा कि वह कोई विशेषज्ञ नहीं है। शरीर की पूरी तरह जांच से पहले फॉरेंसिक डॉक्टर भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कह सकता कि वह एक अंदरूनी चोट थी या फिर नहीं। डॉक्टर ने आगे कहा कि सभी चीजें वैज्ञानिक आधार पर तय होती हैं। कर्मचारी को सभी बातें साबित करने के लिए कुछ सबूत देने होंगे, जिससे यह साबित हो सके कि वह जो कह रहा है, वही सच है। कर्मचारी को जांच एजेंसियों से इस बारे में जिक्र करना चाहिए था। इस संबंध में अगर मॉर्च्युरी कर्मचारी के पास किसी भी तरह की तस्वीर या रिकॉर्डेड वीडियो है तो वह इसे जांच एजेंसी को सौंप सकता है। वहीं, जांच एजेंसी के दूसरे एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर मामले की पुष्टि की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं 23 साल की डायना
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput - फोटो : social media
डॉक्टरों की डिग्री किसी काम की नहीं
इस मामले को लेकर दूसरे फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक तरह का सुराग हो सकता है, लेकिन यह सबूत नहीं हो सकता है। जो भी व्यक्ति इस तरह का दावा कर रहा है, बाकी एक्सपर्ट्स द्वारा उसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि वह कर्मचारी जो कुछ भी कह रहा है, वह उसको समझ आता है या फिर नहीं। वहीं, एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि अगर मॉर्च्युरी का कर्मचारी हत्या और आत्महत्या की पहचान कर सकता है तो डॉक्टरों और उनकी डिग्री का क्या मतलब बनता है? उन्होंने कहा कि दो साल बाद डॉक्टरों को गलत दिखाना सही नहीं है। इस तरह की चीजों को रोकने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें