सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में शर्टलैस तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर से सुशांत ने हॉटनैस के मीटर को काफी हाई कर दिया है। फोटो में सुशांत ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस फोटो को काफी बोल्ड कैप्शन भी दिया है, उन्होंने लिखा, क्या आप मुझे बिना किसी भेदभाव के देख सकते है?
अपने एक्टिंग करियर के दम पर सुशांत ने काफी कुछ हासिल किया है लेकिन सुशांत का इशारा किस ओर है हम सभी अच्छे से जानते हैं।
पढ़ें- इस तारीख को रिलीज होगी सुपरस्टार धनुष और काजोल स्टारर फिल्म 'VIP 2'
सुशांत की फिल्मों की बात करें तो वो फिलहाल इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में अंतरिक्ष का सफर करने के लिए नासा के स्पेस सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर हैं।
Can you look at me without any biases ? #selfmusing
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on Aug 8, 2017 at 3:57am PDT