विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ सेल्फी लेने वाला पुराना फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वो मुझे नहीं छोड़ेंगे'... 'कौन थे वो'... सुशांत मेरे दोस्त। विवेक अग्निहोत्री ने 'सुशांत सिंह राजपूत' और 'राइट टू जस्टिस' हैशटैग भी लिखे। उनके इस ट्वीट से कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि विवेक और सुशांत सिंह राजपूत के बीच यह बातचीत कब हुई और इस ट्वीट से क्या संकेत देने की कोशिश की गई, यह अभी तक नहीं पता चला है।
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस केस के एक बार फिर चर्चा में आने पर सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत परेशान रहने लगे थे। टीवी पर दिशा की खबर देखते ही सुशांत ने अपनी बहन मीतू से कहा था कि वो उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि दिशा की मौत आठ जून 2020 को ्आठवीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। उसके ठीक एक हफ्ते बाद सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हो गया था। उनका शव उनके फ्लैट में मिला था।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फंसे 'रंग दे बसंती' स्टार के पैरेंट्स, सिद्धार्थ बोले- जानबूझकर हिंदी में की बात
सुशांत की मौत पर नया दावा सामने आते ही सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर ट्रेंड होने लगा है। सुशांत की बहनों ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस केस को दोबारा संज्ञान में लेने और मॉर्च्युरी स्टाफ को सुरक्षा देने की अपील की। अब देखना यह होगा कि एक बार फिर खुले इस केस को कौन सा नया मोड़ मिलता है।
यह भी पढ़ें: हावड़ा में इस अभिनेत्री की सरेआम हत्या, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली