फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ने भरी नासा की उड़ान, पूरा किया मां का सपना

Sat, 22 Jul 2017 06:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत आइफा के लिए न्यूयॉर्क गए थे लेकिन आइफा के बाद वो फिलहाल वाशिंगटन डीसी स्थित नासा के ऑफिस में गए हैं। दरअसल सुशांत वहां अपनी आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' की तैयारी के लिए नासा का दौरा करने के लिए गए है। 
विज्ञापन


जुलाई के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। सुशांत ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है 'मेरी मां हमेशा चाहती थीं कि उनका सुशांत अंतरिक्ष में जाए।' यानी मां का सपना था कि सुशांत अंतरिक्ष यात्री बनें। इंस्टाग्राम में शेयर की अपनी तस्वीर में सुशांत ने एक टॉय रॉकिट पकड़ा हुआ है और वो कमरे की खिड़की से नासा की ओर देख रहे हैं। 

सुशांत का ये फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इतना ही नहीं ट्विटर पर Sushant In Space ट्रेंड भी कर रहा है। बहुत कम लोग जानते होंगे की सुशांत ने एक्टर बनने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। फिल्म 'चंदा मामा दूर के' के लिए सुशांत स्पेस पर आधारित कई किताबों का अध्ययन भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
  From a miniature Rocket to a life size one , this grown up kid will never cease to Dream. My mother always wanted her ' Sushant in Space '!! A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on Jul 21, 2017 at 11:28pm PDT
अब ऐसे में कृति भला सुशांत के इस ट्वीट पर रिएक्ट न करें ऐसा कैसे हो सकता है। कृति ने भी सुशांत का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा-

Woaahhh! Flying high literally😉!! I'm sure your mom will be really proud! Keep shining Sush.. 🤗superrr excited to see Sushant in Space ! 👏🏻— BITTI (@kritisanon) July 22, 2017
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें