काफी कम वक्त में बॉलीवुड में एक अलग नाम बना चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में सुशांत के परिजनों के अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे। याद दिला दें कि सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित आवास में रविवार को आत्महत्या की थी। इस खबर ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया था।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा
- फोटो : अमर उजाला
सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया और अभिनेता पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। अंतिम संस्कार में सुशांत के पिता केके सिंह, बहनें, बहनोई और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह बबलू शामिल रहे। परिजन के अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे।
06:50 PM, 15-Jun-2020
सुशांत के अपनी मां से जुड़े पोस्ट वायरल
सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां के बहुत करीब थे, सुशांत अक्सर न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि कई आयोजनों पर भी उनका जिक्र कर चुके थे। हालांकि सुशांत की मां ने भी कुछ सालों पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब सुशांत और उनकी मां से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
06:44 PM, 15-Jun-2020
बेहतरीन अभिनेता थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनको बहुत मिस कर रहे हैं। ऐसे में न सिर्फ सुशांत के पुराने वीडियोज फैंस साझा कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अभिनेता के एक सफल अभिनेता होने का भी जिक कर रहे हैं। ऐसे में एक फैन ने सुशांत के अवॉर्ड्स का जिक्र किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनको सोशल मीडिय पर याद कर रहे हैं। ऐसे में सुशांत के कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। सुशांत का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बच्ची को अपने हाथ से खाना खिला रहे हैं। सुशांत का लुक देखकर कहा जा सकता है कि वीडियो फिल्म सोनचिरैया के वक्त का है।
06:12 PM, 15-Jun-2020
सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी
सुशांत ने बॉलीवुड में 'काय पो चे' से डेब्यू किया था। वहीं आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्म की कहानी डिप्रेशन और जिंदगी से जंग पर आधारित थी। हर कोई इस बात से ही हैरान है कि सभी को जीत का पाठ पढ़ाने वाला कैसे हार गया।
विज्ञापन
05:55 PM, 15-Jun-2020
सुशांत को आखिरी अलविदा कहने पहुंची थीं क्रिस्टल डिसूजा
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में कोरोना काल की वजह से कुछ ही लोगों को मौजूद रहने की इजाजत मिली थी। ऐसे में वो सभी श्मशान गृह पहुंच जो सुशांत के बेहद करीब थे। इन करीबियों में एक नाम क्रिस्टल डिसूजा का भी था।
05:41 PM, 15-Jun-2020
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं करीना कपूर खान
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अलग अलग वीडियोज सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक पुराना वीडियो करीना कपूर खान का सामने आया है, जिसकी वजह से अभिनेत्री ट्रोल हो रही हैं। करीना से अमृता पूछती हैं कि सारा अली खान के लिए एक डेटिंग एडवाइस तो करीना कहती हैं, अपने पहले हीरो को डेट मत करना। बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यानी सुशांत ही सारा के पहले हीरो थे।
05:21 PM, 15-Jun-2020
नेपोटिज्म पर क्या बोले थे सुशांत सिंह राजपूत, पुराना वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एक बार फिर नेपोटिज्म का मुद्दा छिड़ गया है। फैंस नेपोटिज्म पर अपनी अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का नेपोटिज्म पर ही बात करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सुशांत खुद मान रहे हैं कि सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हर क्षेत्र में नेपोटिज्म है।
05:14 PM, 15-Jun-2020
सुशांत की मुस्कान को याद कर रहे हैं फैंस
सुशांत सिंह राजपूत की हंसी किसी को भी ये अहसास दिला सकती थी कि जिंदगी में किसी भी गम को मात दी जा सकती है। लेकिन दूसरो को हमेशा प्रोत्साहित करने वाला अभिनेता खुद ऐसे दुनिया छोड़ेगा, इसका किसी को यकीन नहीं हो रहा है। ऐसे में सुशांत के फैंस उनकी हंसी को याद कर रहे हैं।
05:02 PM, 15-Jun-2020
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे फैंस
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हर कोई भावुक है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं रियल लाइफ में भी अभिनेता को अलग अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत के मास्क भी लोगों ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
04:59 PM, 15-Jun-2020
सबको रुला गए सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया और अभिनेता पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। अंतिम संस्कार में सुशांत के पिता केके सिंह, बहनें, बहनोई और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह बबलू शामिल रहे। परिजन के अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे।
04:50 PM, 15-Jun-2020
पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड के दिग्ग्ज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।
04:48 PM, 15-Jun-2020
विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव भी मौजूद
विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव भी मौजूद हैं।
04:40 PM, 15-Jun-2020
3 इडियट्स का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर डिप्रेशन एक बड़ी वजह बताई जा रही है। ऐसे में फिल्म 3 इडियट्स का एक सीन वायरल हो रहा है। इस सीन में डिप्रेशन पर आमिर खान बात करते दिखते हैं।
04:35 PM, 15-Jun-2020
बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर के साथ ही वरुण शर्मा और पत्नि के साथ केदारनाथ फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर मौजूद हैं।
04:28 PM, 15-Jun-2020
श्मशान गृह में सुशांत सिंह राजपूत की तीनों बहनों के साथ ही अभिनेता के पिता और जीजा भी मौजूद हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारे भी मौके पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, मुकेश छाबड़ा भी मौजूद रहे।
04:16 PM, 15-Jun-2020
कंगना रनौट ने बॉलीवुड की लगाई क्लास
अभिनेत्री कंगना रनौट ने उन सभी की क्लास लगाई है जो छोटे शहर के लोगों को या बिना गॉड फादर वालों को नीचा दिखाते हैं। कंगना ने सुशांत के साथ ही साथ अपना स्ट्रगल बताया कि कैसे लोग उन्हें मैसेज करते हैं और उकसाते हैं।
04:08 PM, 15-Jun-2020
सुशांत सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है।
सुशांत सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है।
04:06 PM, 15-Jun-2020
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धा कपूर भी नजर आईं।
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धा कपूर भी नजर आईं।
04:04 PM, 15-Jun-2020
कृति सेनन भी मुंबई के कूपर अस्पताल के बाहर नजर आईं
कृति सेनन भी मुंबई के श्मशान गृह के बाहर नजर आईं। इस दौरान कृति की आंखों में नमी दिखीं।
03:52 PM, 15-Jun-2020
श्मशान गृह ले जाया जा रहा है सुशांत का पार्थिव शरीर
सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शव एंबुलेंस से श्मशान गृह ले जाया जा रहा है। तस्वीर में आप एंबुलेंस देख सकते हैं। बता दें कि सुशांत के परिजन श्मशान गृह पहुंच गए हैं।
03:45 PM, 15-Jun-2020
श्मशान गृह के लिए रवाना हुआ सुशांत का पार्थिव शरीर
श्मशान गृह के लिए सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर रवाना हो गया है। सुशांत के शव के साथ उनके पारिवारिक मित्र संदीप सिंह मौजूद हैं। एंबुलेंस से सुशांत के शव को श्मशान गृह ले जाया जा रहा है। वहीं ब्रांद्रा के घर से सुशांत के परिजन भी श्मशान गृह के लिए रवाना हो गए हैं।
03:38 PM, 15-Jun-2020
शुरु हुआ सुशांत का आखिरी सफर
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम सफर की शुरुआत हो गई है। सुशांत को आखिरी विदाई देने के लिए अभिनेता के परिजन घर से श्मशान घाट की ओर रवाना हो गए हैं। वहीं सुशांत का शव फिलहाल कूपर अस्पताल में है,जिसे जल्दी ही श्मशान घाट पहुंचाया जाएगा।
03:32 PM, 15-Jun-2020
जल्दी ही श्मशान घाट पहुंचे सुशांत का शव
सुशांत सिंह राजपूत के शव को जल्दी ही विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंचाया जाएगा। बता दें कि फिलहाल सुशांत का शव कूपर अस्पताल में हैं। और कूपर अस्पताल से श्मशान घाट की दूरी करीब 8 किलोमीटर है।
03:22 PM, 15-Jun-2020
जल्दी होगा अंतिम संस्कार
रविवार को दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत का कुछ देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आधे घंटे के अंदर ही सुशांत को आखिरी विदाई दी जाएगी। सुशांत का अंतिम संस्कार विले पार्ले के हंस श्मशान में होगा। अंतिम संस्कार में काफी कम लोग ही मौजूद रह पाएंगे, ऐसे में एक लिस्ट तैयार की गई है, और सिर्फ उसके मुताबिक ही लोग मौजूद रहेंगे। याद दिला दें कि अभी सुशांत का शव कूपर अस्पताल में है।
03:13 PM, 15-Jun-2020
रश्मि देसाई ने जताया दुख
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए दुख जाहिर किया है। रश्मि ने लिखा कि एक बहुत अच्छा अभिनेता, मेहनती इंसान और अच्छा दोस्त चला गया। बहुत गलत हुआ है। यह एक निजी घाटा है।
03:05 PM, 15-Jun-2020
मुंबई वाले घर पहुंचे सुशांत के पिता और चचेरे भाई
सुशांत सिंह राजपूत के पिता और चचेरे भाई अभिनेता के मुंबई वाले घर पर पहुंचे हैं। वहीं जानकारी मिल रही है कि करीब आधे घंटे से दोनों घर के अंदर ही हैं। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि जल्दी ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
02:52 PM, 15-Jun-2020
मीरा चोपड़ा ने सिनेमा की ओर से मांगी माफी
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने पूरे सिनेमा की ओर से सुशांत सिंह राजपूत से माफी मांगी है। मीरा ने सिनेमा को कठोर और ठंंडा बताया है। मीरा ने अपने पोस्ट में कहा कि हम सभी जानते थे कि सुशांत परेशान हैं, लेकिन हमने क्या किया? वो सब जो खुद को उसका करीबी दोस्त कहते हैं, वो निर्देशक, वो सभी लोग जिन्होंने सुशांत के साथ काम किया। कहां गए वो। पोस्ट के आखिर में मीरा ने माफी मांगी है।
02:35 PM, 15-Jun-2020
रिया से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
बता दें कि कूपर अस्पताल में सुशांत को विदाई देने पहुंची रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस बाद में पूछताछ भी करेगी। याद दिला दें कि रिया का नाम एक लंबे वक्त से सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं बता दें कि आत्महत्या से पहले सुशांत ने रिया को भी कॉल किया था।
02:23 PM, 15-Jun-2020
अस्पताल पहुंची रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई देने अस्पताल पहुंची है। सोशल मीडिया पर रिया की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में रिया सफेद कपड़ों में और मास्क लगाए नजर आ रही हैं।
02:13 PM, 15-Jun-2020
डिप्रेशन से जूझ रहे थे सुशांत सिंह राजपूत
मुम्बई पुलिस ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता अवसाद की दवाइयां भी ले रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। मुम्बई पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी रविवार को उनके किराए के फ्लैट में गए लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। बता दें कि राजपूत अपने दो रसोइयों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे।
02:06 PM, 15-Jun-2020
मुंबई पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के पिता
सुशांत सिंह राजपूत के पिता मुंबई पहुंच गए हैं। पिता के साथ सुशांत के चचेरे भाई विधायक नीरज भी मुंबई पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक अब ये मुंबई के कूपर अस्पताल जाएंगे। जहां पर कुछ कागजी कार्रवाई होनी है। तस्वीर में सुशांत के पिता (नीली टी-शर्ट में) और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू (सफेद शर्ट में) परिवार के साथ दिखे,जो सुशांत के रिश्तेदार हैं।
01:49 PM, 15-Jun-2020
सुशांत हमेशा कहते थे- इतिहास लिखूंगा
अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ अपनी आखिरी बातचीत लिखी है। तस्वीर में अर्जुन का मैसेज है- "उम्मीद है सब ठीक है तुम्हारे साथ।' वहीं कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, 'सुशांत को मेरा आखिरी मैसेज... कुछ तो फील हुआ था यार। कोईन... अब पढ़ लिया होगा तूने यार... हमारी बालकनी याद रहेगी। खुश रह अब... हमेशा कहता था इतिहास लिखूंगा... मुझे बता है तू अब जहां है, वहां खुश है... तेरी वजह से बहुत कुछ बदलेगा... ख्याल रख भाई..."
01:38 PM, 15-Jun-2020
अमिताभ बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, पूछा- 'आखिर क्यों?'
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह राजपूत को ट्वीट कर याद किया है। अमिताभ ने अपने ट्वीट की शुरुआत में सबसे पहले सवाल पूछते हुए लिखा है कि आखिर क्यों? वहीं इसके बाद अमिताभ ने सुशांत के टैलेंट और फिल्मों का भी जिक्र किया है।
01:30 PM, 15-Jun-2020
मां के बारे में अर्जुन कपूर की हुई थी सुशांत से बात
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ बातचीत का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। सुशांत और अर्जुन ने फिल्म केदारनाथ के अलावा मां के बारे में बात की थी। बता दें कि लंबे वक्त पहले सुशांत की मां का निधन हो गया था और फिल्म केदारनाथ के वक्त सुशांत ने मां से जुड़ा एक पोस्ट किया था।
01:19 PM, 15-Jun-2020
बांद्रा में सुशांत के घर पहुंची तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम, बहन ने पुलिस को दिया बयान
सूत्रों के मुताबिक सुशांत की बहन ने पुलिस को बताया कि पिछले एक हफ्ते से सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत ठीक नहीं थी। वहीं वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे, इस बात की भी उनको जानकारी थी। लेकिन सुशांत ऐसा कदम उठा लेंगे ये उन्होंने सोचा भी नहीं था। इसके साथ ही बता दें कि बांद्रा में सुशांत के घर पहुंची तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।
01:11 PM, 15-Jun-2020
सबके साथ प्यार से पेश आते थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस सुशांत के ऑनस्क्रीन वीडियोज शेयर कर रहे हैं तो वहीं कई फैंस उनके ऑफस्क्रीन वीडियोज को भी साझा कर रहे हैं। ऐसे में एक फैन ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुछ गरीब गुब्बारे बेचने वाले बच्चे नजर आ रहे हैं। जहां बाकी सेलेब्स उनको अनदेखा करते हुए निकल जाते हैं तो वहीं सुशांत उनके साथ न सिर्फ मिलते हैं बल्कि फोटोज भी खिंचवाते हैं और बातें करते हैं।
01:03 PM, 15-Jun-2020
करीब चार बजे विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक आज सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जब सुशांत के पिता मुंबई पहुंच जाएंगे। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
12:51 PM, 15-Jun-2020
रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी पुलिस
सुशांत सिंह राजपूत का नाम पिछले लंबे वक्त से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि सुशांत और रिया में से किसी ने भी साफ तौर पर इस बारे में कुछ कहा नहीं था। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल होती रही थीं। ऐसे में अब रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेगी। रिया के अलावा पुलिस महेश शेट्टी से भी पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक सुशांत ने इन दोनों को ही कॉल किया था। लेकिन बात नहीं हो पाई थी।
12:42 PM, 15-Jun-2020
आतिफ असलम का वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फैंस दुख जाहिर कर रहे हैं। सुशांत के जाने के बाद हर कोई दुख जाहिर कर रहा है, ऐसे में फैंस आतिफ असलम का एक वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसमें आतिफ कहते हैं कि लोग किसी के जाने के बाद ही तारीफ क्यों करते हैं, जब वो होता है तब उसको तवज्जो क्यों नहीं देते।
12:40 PM, 15-Jun-2020
शेखर कपूर ने सुशांत को किया याद
शेखर कपूर ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया, 'मैं वो दर्द समझ सकता हूं जिससे आप गुजर रहे थे। मुझे उन लोगों का भी पता है जिन्होंने आपको नीचा किया और आप मेरे ही कंधे पर सिर रखकर रोए। काश मैं आपके पास होता, काश आप मेरे पास आते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, आपके नहीं।
12:31 PM, 15-Jun-2020
आलिया भट्ट के इस वीडियो पर जारी है बहस
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट को भी ये कहकर ट्रोल किया जारहा है कि उन्होंने सुशांत का मजाक उड़ाया था। ऐसे में हम आपको वो वीडियो दिखाते हैं, जिस वीडियो पर बहस हो रही है। दरअसल ये वीडियो करण जौहर के शो का है, वीडियो में करण जौहर आलिया से सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब आलिया कुछ ऐसा देती हैं.
12:23 PM, 15-Jun-2020
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर लिखा- भाई.. नहीं यार
बॉलीवुड के युवा स्टार कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा- भाई.. नहीं यार। इसके साथ ही सुशांत के साथ कार्तिक ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।
12:16 PM, 15-Jun-2020
कंगना रनोट का वीडियो वायरल
कंगना रनोट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना का ये वीडियो टीवी शो आप की अदालत का है। वीडियो में कंगना नेपोटिज्म पर बात कर रही है।
12:11 PM, 15-Jun-2020
जॉन अब्राहम ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने सुशांत को एक तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी ही। जॉन अब्राहम ने कैप्शन में लिखा है कि ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
11:54 AM, 15-Jun-2020
सनी लियोनी ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि
सनी लियोनी ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। सनी ने एक काले बैकग्राउंड पर RIP लिखी तस्वीर शेयर की है। वहीं पोस्ट के कैप्शन में सनी ने लिखा,'इस खबर को सुनकर दुख हुआ। समझ नहीं आ रहा कि क्या लिखूं और क्या नहीं...' सनी ने आगे लिखा, 'मैंने की लोगों को डिप्रेशन पर सलाह देते और पॉजिटिव रहने की बात कहते हुए देखा है। लेकिन कभी कभी मुस्कुराना बहुत मुश्किल हो जाता है। हम सभी कभी न कभी ऐसे वक्त से गुजरे हैं, लेकिन कुछ लोग उससे आगे नहीं बढ़ पाते हैं। सुशांत मुझे दुख है कि इस दुनिया से चले जाना आपका आखिरी फैसला था। आपके जाने का दुख आपके हर एक करीबी को हमेशा रहेगा। मुझे उनके लिए भी बहुत दुख हो रहा है जो आपसे बेहद प्यार करते थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
11:52 AM, 15-Jun-2020
मूवी माफियाओं पर निशाना
कंगना रनौट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी तादात में लोग नेपोटिज्म पर बात कर रहे हैं। जिसके बाद करण जौहर सहित कई अन्य बडे़ सितारों पर निशाना साधा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कंगना की तारीफ कर रहे हैं और मूवी माफियाओं को ट्रोल कर रहे हैं।
11:48 AM, 15-Jun-2020
कंगना रनौट का वीडियो वायरल
सुशांत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे दावे देखने को मिल रहे हैं, जिनमे कहा जा रहा है कि कई बड़े ब्रांड्स और सितारों ने सुशांत के साथ काम करने से इनकार किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे है, जिनमें नेपोटिज्म की बात हो रही है। ऐसा ही कंगना रनौट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कॉफी विद करण शो का है।
11:46 AM, 15-Jun-2020
सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा हुआ गरम, सुशांत के पुराने स्क्रीनशॉट्स वायरल
सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरम होता दिख रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स सुशांत के पुराने सोशल मीडिया कमेंट्स को हाइलाइट कर रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में सुशांत खुद कह रहे हैं कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है, अगर फिल्में नहीं चलीं तो बॉलीवुड से बाहर कर देंगे ये लोग।
11:41 AM, 15-Jun-2020
नेपोटिज्म के मुद्दे पर वायरल हो रहे हैं वीडियोज
सुशांत की आत्महत्या के पीछे कई कारण कहे जा रहे हैं, कोई आर्थिक तंगी की बात कर रहा है तो कोई कह रहा है कि बॉलीवुड में सुशांत को नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा और कई बड़े लोगों ने सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहा क्योंकि उनका सिनेमा में कोई गॉडफादर नहीं। ऐसे में अक्षय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय सिनेमा की काली सच्चाई पर बात कर रहे हैं।
11:26 AM, 15-Jun-2020
बांद्रा पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्रस्तुत की गई
बांद्रा पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों ने प्रोविजनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जमा की। 3 डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी की। मौत का प्रोविजनल (अंतरिम) कारण फांसी के कारण दम घुटना है: अभिषेक त्रिमुखे, पुलिस उपायुक्त (DCP)
11:15 AM, 15-Jun-2020
हार नहीं मान सकता था सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत के परिजनों का कहना है कि अभिनेता ने की मुश्किल वक्त को हंसते हुए काटा है। सुशांत हार मानने वालों में से नहीं थे। सुशांत के एक पड़ोसी ने बताया कि जब अभिनेता की मां का निधन हुआ था, तो भी सुशांत का दिल टूटा था लेकिन वो खुद टूटे नहीं थे तो अब तो सब ठीक था। सुशांत बड़ा नाम थे अब, तो अब क्यों और कैसे आत्महत्या कर सकते हैं वो।
11:03 AM, 15-Jun-2020
बेटे की मौत से टूट गए हैं पिता
जवान बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अभिनेता के पिता पूरी तरह से टूट गए हैं। अपने घर से मुंबई रवाना होने के वक्त भी उनकी हालत ठीक नहीं थी। सुशांत के पिता (बीच में नीली टी-शर्ट में) बदहवास से हो गए हैं। मुंबई के लिए निकलते समय भी लोगों ने उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठाया।
सुशांत का शव कुछ देर में परिवार को सौंप दिया जाएगा
जानकारी के मुताबिक सुशांत का शव कुछ देर में परिवार को सौंप दिया जाएगा। उनके बहनोई ओपी सिंह ने इसके लिए पेपर पर साइन किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी फांसी की बात साबित हुई है। वहीं विसरा जांच के लिए भेजा गया है, इससे शरीर में जहर की मौजूदगी पता चलेगी।
10:54 AM, 15-Jun-2020
महाराष्ट्र साइबर सेल करेगी कार्रवाई
महाराष्ट्र साइबर सेल के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के शव की फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्वीट में कहा गया है कि यह देखने में आया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सुशांत सिंह के शव की विचलित करने वाली फोटो शेयर की जा रही है। हम लोगों से ऐसा न करने की अपील करते हैं, जो फोटो पहले शेयर की जा चुकी हैं उन्हें भी तुरंत हटाया जाना चाहिए। इस तरह की तस्वीरों को शेयर करना कानून और अदालती निर्देशों के खिलाफ है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
10:50 AM, 15-Jun-2020
सीबीआई जांच की हो सकती है मांग
सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बीजेपी एमएलए नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, 'हम अभी मुंबई के लिए निकल रहे हैं। वहीं सुशांत को अंतिम विदाई दी जाएगी। हमें अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत नहीं रहा। अगर जरूरत पड़ी तो हम इस मामले की जांच की भी मांग करेंगे।'
10:42 AM, 15-Jun-2020
इरफान खान के बेटे ने जताया दुख
कुछ वक्त पहले ही दुनिया को अलविदा कहने वाले अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने भी सुशांत सिंह राजपूत के जाने पर शोक जाहिर किया है। बाबिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हो क्या रहा है... मुझे तो शब्द ही नहीं मिल रहे हैं। अगर आपको कुछ ऐसा दिखता है तो उसकी वजह के पीछे मत जाएं, बल्कि डॉक्टर के पास जाएं।'
10:26 AM, 15-Jun-2020
सारा अली खान ने सुशांत को किया याद
फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर किया है। सारा ने सुशांत के साथ एक तस्वीर साझा की है और कैप्शन में सुशांत के नाम के साथ दिल और टूटे दिल का इमोजी बनाया है।
10:23 AM, 15-Jun-2020
रोते हुए सुशांत का वीडियो वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सुशांत का वायरल हो रहा है फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन के वक्त का। जिस पर किसी वजह से सुशांत की आंखें नम हैं और वो रोते हुए भी मुस्कुरा रहे हैं। सुशांत के इस वीडियो को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।
10:04 AM, 15-Jun-2020
पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, नम आंखों से दी सभी ने विदाई
सुशांत सिंह राजपूत के पिता (नीली टी-शर्ट में) और परिवार के अन्य सदस्य पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे आज मुंबई के लिए रवाना होंगे।इस दौरान भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू (सफेद शर्ट में) परिवार के साथ दिखें,जो सुशांत के रिश्तेदार हैं।