सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। जिसके बाद शुरुआती जांच में इस मामले को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन केके सिंह की एफआईआर के बाद में इस केस का पूरा एंगल ही चेंज हो गया। केके सिंह की एफआईआर के बाद में कई और सितारों और सुशांत के परिचितों ने रिया चक्रवर्ती पर ही आरोप लगाए हैं। ऐसे में सीबीआई ने भी रिया समेत छह लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है।