बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री को मिली जमानत को अदालत में चुनौती दी थी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत दर्ज मामलों में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी।