फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: शौविक और सैमुअल को भेजा चार दिन की न्यायिक हिरासत में, बहन रिया के लिए खरीदता था ड्रग्स

Sat, 05 Sep 2020 03:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं शौविक के दोस्त कैजान इब्राहिम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए थे, लेकिन थोडी ही देर बाद उन्हें जमानत मिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद शुक्रवार को शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


बीते दिनों रिया चक्रवर्ती और शौविक की व्हाट्सएप चैट सामने आई थी। इन दोनों की यह चैट ड्रग्स पर आधारित थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह एनसीबी की एक टीम ने रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर पर छापेमारी की। देर रात शौविक और सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स के लेनदेन में शामिल होने पर एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 

वहीं आज अदालत में पेश करने से पहले शौविक और सैमुअल मिरांडा की मेडिकल जांच की गई थी। जिसे बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए शौविक और सैमुअल मिरांडा को चार दिन यानी नौ सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत पर भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं कैजान इब्राहिम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
एनसीबी की टीम ने शुक्रवार को शौविक और सैमुअल मिरांडा के घर उस समय छापेमारी की, जब ड्रग्स पैडलर जैद विलात्रा ने खुलासा किया कि यह दोनों उससे ड्रग्स खरीदते थे। इसके बाद इन दोनों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। आज इन दोनों की अदालत में पेशी हुई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह ड्रग्स अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए खरीदता था। शौविक ने एनसीबी को बताया कि वह अपने दोस्त बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था।

वहीं सैमुअल मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी के काननू की धारा 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। 

पढ़ें: विकास सिंह के डॉक्टर्स को सख्त निर्देश, 'परिवार की अनुमति के बिना सुशांत के मानसिक स्वास्थ्य की बात न करें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें