नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी अगली फिल्म "छिछोरे" का नया गाना 'फिकर नॉट' रिलीज हो गया है। इस गाने का पूरा माहौल कैंपस का है और इसके जरिए नितेश दर्शकों को उनके कॉलेज के दिनों की यादें ताजा कराना चाहते हैं। फिल्म की कहानी चूंकि वर्तमान और अतीत में एक साथ चल रही है। इसीलिए इस गाने में फिल्म के सभी किरदार इन दोहरे किरदारों में नजर आ रहे हैं।
गाने की मज़ेदार धुन सुन कर और आकर्षक स्टेप देखकर कॉलेज की टेंशन फ्री ज़िन्दगी की यादें ताज़ा होती हैं। गाना 'फिकर नॉट' का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसे गाया है नकाश अज़ीज़, देव नेगी, अमित मिश्रा, अमिताभ भट्टाचार्य, श्रीराम चंद्र और अंतरा मित्रा ने। छिछोरे के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनेश नील भी इसमें नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: छिछोरे में निर्देशक नितेश तिवारी ने दिया इस एक्टर को आईआईटी मुंबई में अपने सीनियर का रोल
जुड़वा 2 और बागी 2 जैसी हिट फिल्में देने के बाद, छिछोरे के साथ साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज एक बार फिर एक साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म छिछोरे अगले महीने के पहले हफ्ते में रिलीज होने जा रही है।