फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छिछोरे' ने किया सौ करोड़ का आंकड़ा पार, निर्देशक नितेश तिवारी ने दर्शकों को कहा- धन्यवाद

Wed, 18 Sep 2019 11:41 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nitesh tiwari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म छिछोरे ने रिलीज के 12वे दिन में ही 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दंगल के बाद लगातार दूसरी हिट दे रहे निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म को मिले इस समर्थन से काफी खुश हैं और मानते हैं कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों में भी अब अच्छा सिनेमा को लेकर स्वस्थ पसंद बन रही है।

विज्ञापन


नितेश कहते हैं,"मैं इसे प्यार की निशानी के रूप में लूंगा जो हमारी फिल्म को लोगों से मिला है। फिल्म को मिला प्यार हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। छिछोरे को अपना मानने और दूसरों को भी ये फिल्म देखने के लिए प्रेरित करने वाले दर्शकों का मैं बेहद आभारी हूं।"

छिछोरे एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो कॉलेज के सात ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपना कॉलेज खत्म होने के दशकों बाद फिर से मिलते हैं। जुड़वा 2 और बागी 2 जैसी हिट फिल्में देने के बाद छिछोरे के साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज की हैट्रिक बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें