फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह और मनोज बाजपेयी का नया लुक आपको भी कर देगा हैरान, 'सोनचिरैया' का फर्स्ट लुक जारी

Thu, 05 Jul 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'धोनी' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही अपनी कई फिल्में लेकर आने वाले हैं। पता हो कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग खत्म की है। इस बीच उनकी एक और नई फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। 
विज्ञापन


जी हां सुशांत सिंह राजपूत की बहुचर्चित फिल्म 'सोनचिरैया' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज बाजपेयी और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह फिल्म चंबल के डाकूओं पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म अगले साल 8 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में इन तीनों स्टार के अलावा भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।

बात करें फिल्म के फर्स्ट पोस्टर की तो इसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनोज बाजपेयी और रणवीर शौरी बिल्कुल डकैत के लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में उनके डाकू साथी भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 'सोनचिरैया' की शूटिंग लंबे समय से चली रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। बात करें सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' की तो इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आएंगी। 'केदारनाथ' इस साल 30 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें