फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज, कृति-सुशांत की गजब केमेस्ट्री

Mon, 17 Apr 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
राबता फिल्म का फर्स्ट लुक
विज्ञापन
सुशांत और कृति की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। पहली बार साथ काम कर रहे सुशांत और कृति की जोड़ी काफी फ्रेश लग रही है।
विज्ञापन


'राब्ता' एक लव-स्टोरी है जिसमें दो युगों की कहानी दिखाई गई है। दोनों लुक में सुशांत और कृति काफी अच्छे लग रहे हैं। सुशांत ने फिल्म के लिए अलग लुक भी लिया है जिसे देख कर आपको 300 फिल्म की याद आ सकती है। फिल्म का सरप्राइज पैकेज जिम सार्भ हैं जिन्होंने 'राब्ता' में विलेन का रोल निभाया है। वहीं इरफान खान ने ट्रेलर के लिए अपनी आवाज दी है।

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर की बायोपिक 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर आउट

फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो में नजर आएंगी। दिनेश विजन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को निर्देशक होमी अदजानिया, भूषण कुमार और दिनेश ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में प्रीतम ने म्यूजिक दिया है। सुशांत और कृति की जोड़ी को आप 9 जून को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए फिल्म का ट्रेलर-



ये भी पढ़ें- 'हिंदी मीडियम' का ट्रेलर आउट, हिंदी-इंग्लिश के फेर में फंसे इरफान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें