सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म 'राब्ता' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर बड़े ही अनोखे अंदाज में ट्विटर पर रिलीज किया गया।
सुशांत और कृति ने कुछ तस्वीरों को साथ करते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक अपने फैंस को दिखाया। इसमें सुशांत और कृति काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। ये इन दोनों की साथ में पहली फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें- एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
फिल्म को डायरेक्ट दिनेश विजन कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक होमी अदजानिया, भूषण कुमार और दिनेश ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में प्रीतम ने म्यूजिक दिया है। 'राबता' 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
What's ❤ without fun, games & lots of madness! @itsssr & @kritisanon have something to show you… #RaabtaFirstLook@TSeries @MaddockFilms pic.twitter.com/pIY1mFRG6U
— Raabta (@RaabtaOfficial) April 13, 2017
ये भी पढ़ें- जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा